28 मई 2022

सामाजिक नशाखोरी एक बुराई(III)

सामाजिक नशाखोरी के दुष्प्रभाव

सामाजिक नशखोरी के पहले और दूसरे अध्याय में "नशाखोरी क्या है इसकी शुरुआत कैसे होती है ? लत क्या है? और लत की पहचान कैसे होती है? के बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त की।  तीसरे अध्याय में इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानेंगे।

उत्पादकता में कमी

चुकी लगातार नशीली पदार्थों के प्रयोग करने से हमारे  शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका  बूरा असर पड़ता है। कहा भी जाता है ना स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। सोचने समझने की शक्ति कम होने लगती है। हमारे क्रिएटिविटी का इस पर डायरेक्ट असर पड़ता है। जिस काम के लिए लोग हमें अप्रोच किया करते थे , दूर होते चले जाते हैं।  क्योंकि उन्हें पता होता है कि एक शराबी आदमी कभी भी 100 परसेंट dedication और concentration के साथ में काम नहीं कर सकता। एक शराबी आदमी का कार्य करने का दायरा सीमित होने लगता है। 

लड़ाई झगड़ा

एक शराबी व्यक्ति शराब पीने के बाद में एक अलग ही दुनिया में रहता है। बहुत ही ज्यादा सेंटिमेंटल(sentimental) और सेंसिटिव (sensitive)हो जाता है। हमारे साथ बीती हुई सभी घटनाएं आज के ही दिन याद आने लगती है। छोटी-छोटी  बातों को लेकर बेवजह आवेशित होने लगते है।पारिवारिक कलह का सबसे बड़ा कारण नशापान करना होता है। बहुत बार नशाखोरी खुशनुमा माहौल को गंभीर माहौल में बदल देता है। 

व्यापारिक असफलता

नशा पान में संलिप्तता के कारण व्यापारिक कार्यों से विमुख होने लगते हैं। समय अभाव के कारण व्यापारिक कार्यों में ful concentrate नहीं कर पाते । हमारे professionalism पर इसका असर पड़ता है ।  जिस कारण से हम अपना विश्वसनीयता खोने लगते हैं। व्यापारिक कार्य चुकी कस्टमर satisfaction का होता है। व्यापारिक कार्य पूरी तरह से वस्तु की गुणवत्ता, विश्वास और मधुर व्यवहार में टिकी हुई होती है। सेवा से संतुष्ट नहीं हो पाने के कारण हमारे पुराने कस्टमर हमसे दूर होते चले जाते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि हम व्यापारिक घाटे के शिकार होने लग जाते हैं।

 इज्जत का फालूदा

नशा पान में संलिप्तता का सबसे ज्यादा असर हमारे सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में पड़ता है। हम कितना भी प्रतिष्ठित व्यक्ति क्यों ना हो। नशे के हालात में बोली गई अच्छी से अच्छी बातों का लोगों में कोई असर नहीं पड़ता। पीठ पीछे हमारे बारे में लोग बोलेंगे, ये बेवड़ा कुछ भी बोलता है। 

रिश्तों में खटास

नशा पान में संलिप्तता के कारण हमारे रिश्तों में कड़वाहट पैदा होने लगती है। हमारे जितने भी घनिष्ठ मित्र होते हैं जितना संभव हो सके दूरियां maintain करने लग जाते। इसका सबसे ज्यादा असर हमारे पारिवारिक रिश्तों पर पड़ता है। क्योंकि हम अपने परिवार के लिए अपना रिस्पांसिबिलिटी को पूरा नहीं कर पाते। 

दुर्घटना

रिपोर्ट्स के मुताबिक सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण नशाखोरी को भी माना जाता है। गाडियां हमारे सुविधा के लिए होती हैं ताकि हमारा सफर तीव्र और सुगम हो सके। अगर कोई व्यक्ति नशे के हालात में गाड़ी ड्राइव करता है तो इस स्थिति में गाड़ी वेपन में बदल जाता है । इससे कितना नुकसान होता है ? किस तरह का नुकसान होता है ? हम सबको पता ही है। दुर्घटनाएं सिर्फ यातायात में होती है ,यह भी बात नहीं है। हर वह काम जिसको कि हम नशे की हालत में करते हैं। दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है।  यह चलते-चलते भी हो सकती है। गिर कर भी हो सकती है।  कोई भी काम करते हुए हो सकती है। और ना जाने कितनों ऐसे उदाहरण हो सकते हैं।

सेक्स लाइफ में असर

वैवाहिक जीवन में नशा पान का सबसे ज्यादा असर हमारे सेक्स लाइफ में पड़ता है। हम जीवन साथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड नहीं कर पाते।  अपने जीवनसाथी को अंतरंग संतुष्टि पहुंचाने में विफल होने लगते हैं। अंतरंग रिश्तो में कड़वाहट उत्पन्न होने लगती है। इसका सीधा असर पारिवारिक वैवाहिक जीवन पर पड़ता है।बहुत बार नशे की हालत में violent  हो जाते हैं और अप्राकृतिक रवैया अपनाते हैं। 

अपराधिक मामले

देखा ये जाता है कि सभी अपराधिक घटनाओं के पीछे नशा पान एक बहुत बड़ा उत्प्रेरक का काम करता है। जितनी भी अपराधिक घटनाएं होती हैं, उसमें नशा पान एक फैक्टर के रूप में होता ही है। इन सब चीज़ों को फिल्मों एवम् धारावाहिकों में बहुत अच्छी तरह से चित्रित किया जाता है।लेकिन हम यहां समझने में भूल कर जाते हैं , कि यह सब तो स्क्रिप्टेड होती है। इसे हम सच मान बैठते हैं। लेकिन सच बात तो यह है कि इन सब चीजों से क्लू तो मिलती ही हैं।


नियमों का वॉयलेशन

बहुत बार देखा यह जाता हैं कि नशीले पदार्थों का सेवन करके लोग बहुत से नियमों का उल्लंघन करते हैं। जैसे कि यातायात के नियमों का उल्लघंन। Hygiene and sanitation के नियमों का उल्लघंन। सौहार्द का हनन ।

देखिए हम इसको कैसे तोड़ते हैं। यातायात के मानक नियमों को तोड़ते हैं। हम जहां मर्ज़ी वहां थूकते है। पेशाब भी जंहा तहां करते है। ऐसा माहौल या जगह जहां पर हमें शांत रहने की जरूरत होती है, वहां चिल्लाते हैं या बेतुकी बातें करके लोगों के ध्यान को भ्रमित करते हैं।कभी कभी ऐसे बातों का ज़िक्र कर देते हैं, जिसको की नॉर्मली बोलना नहीं चाहिए। कभी कभार हम लोगों की धार्मिक भावनाओं तक को ठेस पहुंचा देते हैं। 

एकैडिमिक पढ़ाई पर असर

पठन-पाठन में जुड़े लोगों को तो एकदम ही नशीली पदार्थों से दूर रहने की जरूरत है। चाहे वह शिक्षक हो या छात्र। पठन-पाठन का काम बहुत ही Time taken, full concentration, और बोरिंग वाला काम होता है। पूरी तरह से लीन होकर ध्यान के साथ करने की जरूरत होती हैं।बहुत बार छात्र जीवन में लोग नशीली पदार्थों के गिरफ्त में आ जाते हैं, और कैरियर को सवारने के समय में पढ़ाई लिखाई से विमुख हो जाते हैं। जिस कारण से हम अपने मनचाहे ड्रीम को प्राप्त नहीं कर पाते। इसका सीधा असर हमारे परिवार ,समाज और देश में पड़ता हैं।

आर्थिक तंगी

आर्थिक तंगी का मुख्य वजह नशा पान के कारण हमारी उत्पादकता में आई कमी की वजह से होती है। चाहे वह नौकरी पेशा हो, व्यापारिक कार्य हो, खेती किसानी हो और चाहे मजदूरी हो। सभी काम एकाग्रता के साथ समय मांगता है। अगर हम पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं, तो हमारी आय भी प्रभावित होती है। आर्थिक तंगी का और एक कारण होता है,धन का सही प्रबंधन ना करना। अगर नशाखोरी करने वाला कोई भी व्यक्ति कोई सामान खरीदने बाजार में जाता है, तो कोई सामान खरीदने के लिए पैसा ज्यादा  हो या नहीं हो, वह नशीली पदार्थों को खरीदने के लिए व्यवस्था कर ही लेता है। यही उसकी पहली प्राथमिकता होती है। इसका खामियाजा  पूरे परिवार को भुगतना पड़ता है।
 

और ना जाने कितने ही दुष्परिणाम है समाजिक नशाखोरी के l संपूर्ण पहलू के बारे में चर्चा करना भी पॉसिबल नहीं है। इसको पढ़ने के बाद यही साबित होता है  कि नशाखोरी चाहे किसी भी रूप में हो बहुआयामी बर्बादी का कारण ही बनता है। जहां तक संभव हो सके इनसे दूर रहना ही ठीक है।
धन्यवाद !

Go to main page by clicking HOME




(Next लेख में हम नशीली पदार्थों का हमारे शरीर में होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में चर्चा करेंगे )





पहला अध्याय :- नशााखोरी क्या है और इसकी शुरुवात कैसे होती हैं ?
दूसरा अध्याय :- लत क्या है और इसकी पहचान कैसे होती हैं?
तीसरा अध्याय:- सामाजिक नशाखोरी के दुष्प्रभाव ।

Most Popular articles (लोकप्रिय लेख) 





नोट:- इस लेख के बारे में अपना बहुमूल्य सुझाव अवश्य दें। सरना बिल्ली में हमारे समाज में व्याप्त विसंगतियों के सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।नित्य नई Case study के साथ जुडे रहने के लिए Follow करे। बदलाव की शुरुआत पहले कदम से होती है।

22 मई 2022

सामाजिक नशाखोरी(II)

लत क्या है और इसकी पहचान क्या है?

सामाजिक नशाखोरी के अध्याय एक में हमने नशाखोरी के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करी और साथ ये भी जाना कि नशाखोरी की शुरुवात कैसे होती है। दूसरे अध्याय में लत क्या होती है और लत की पहचान कैसे करें इसके बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। लत के तो अनेकों रूप है । लेकिन यहां नशा के कारण उत्पन्न लत की बातें करेंगे।




नशीली पदार्थों के लगातार उपयोग के कारण हमारे मस्तिष्क के न्यूरोलॉजिकल पैटर्न में ऐसे बदलाव , जो नशीली पदार्थों के उपयोग पर हमारा नियंत्रण समाप्त कर देता है। ऐसी बात भी नहीं, कि नशा, बहुआयामी बर्बादी का कारण बनता है उसकी जानकारी हमें नहीं है। इसका दुष्परिणाम हमारे शरीर में दिखने भी लगता। इसके अलावा हमारे पारिवारिक रिश्ते, आर्थिक स्थिति और कामकाज में भी असर पड़ने लगता है।
साफ शब्दों में कहें तो नशा पर अपना सेल्फ कंट्रोल खत्म हो जाता हैं। नशाखोरी के दलदल में दिन-प्रतिदिन हमारा पैर धसते चला जाता हैं। सब कुछ पता होने के बावजूद हम असहाय और लाचार महसूस करते हैं। ऐसी अवस्था को ही लत/व्यसन कहा जाता है। लत एक्चुअली और कुछ नहीं, हमारे द्वारा नशाखोरी जैसे गलत आदतों के लगातार इस्तेमाल किए जाने के फलस्वरूप उत्पन्न परिणाम है। 

हम कैसे जाने कि हमें नशाखोरी की लत लग चुकी है।    

  • नशा करने वाले का सबसे पहला पहचान यह है कि वह हमेशा डिनाइल मोड में रहेगा। वह कभी स्वीकार नहीं करेगा कि मुझे नशीली पदार्थों को लेने का लत लग चुकी है। 
  • नशीली पदार्थों को क्यों लेना चाहिए के पक्ष में बेतुका तर्क प्रस्तुत करके हमेशा जस्टिफाई करने की कोशिश में रहेगा।
  • नशीली पदार्थों को लेने की प्रबल इच्छा या तलब होगी। सेवन कैसे की जाए और उसकी कैसे व्यवस्था की जाए मन में हमेशा यही चलता रहता है। इसको लेने के लिए जो कुछ भी संभव तरीका हो सकता है करने की कोशिश करते हैं।
  • दिन प्रतिदिन नशीली पदार्थों को लेने की मात्रा में बढ़ोतरी होती जाती है। पहले एक पेग ही काफी था लेकिन अब तो गिनती ही नहीं।
  • शरीर में अजब सी बेचैनी महसूस होती है जिसको कि हम समझा नहीं सकते।
  • शरीर कांपने लगता है। जब तक हम शराब की एक निश्चित मात्रा नहीं ले लेते तब तक शरीर का कांपना कम नहीं होता है। लेने के बाद सब कुछ ठीक हो जाता है। समझने में हम यही गलती कर लेते हैं। और इसको अपना इलाज समझ बैठते हैं।
  • शरीर में हमेशा पानी कमी(Dehydration) की फीलिंग महसूस होती रहती है।  पीने के बाद भी नहीं जाती। अगर देखा जाए तो शराब, अल्कोहल का ही एक रूप है। मेडिकली अगर देखा जाए तो अल्कोहल बहुत बड़ा डिहाइड्रेंट होता है । डिहाइड्रेंट उस पदार्थ को कहते हैं जो किसी चीज में मौजूद पानी की मात्रा को बाहर निकालने का काम करता है। 
  •  रक्तचाप हमेशा अनियमित रहने की शिकायत होती है।
  • किसी भी काम को हम बिना नशीली पदार्थों को लिए पूरे एकाग्रता के साथ काम नहीं कर पाते हैं। काम में मन नहीं लगता।
  • हमारे अधिकतर समय नशीली पदार्थों के तलाश में ही बीत जाती है।
  • दोस्ती भी अपने जैसे लोगों से ही होती है।
  • शारीरिक व मानसिक दुष्प्रभावो के बावजूद सेवन बंद नहीं कर पाते हैं।
  • हमेशा ये शिकायत होती है कि आंख के सामने कीड़े मकोड़े चल रहें हैं और कानों में अजीबों गरीब आवाजें सुनाई देती हैं।
  • नींद कभी पूरा नहीं होती।
  • खाना खाने के बाद हमेशा नशीली चीजों को लेने की तलब होती हैं।
  • सुबह में बिना नशीले पदार्थों को लिये शौच भी नहीं होती।
  • गाड़ी चलाते समय भी नशीली पदार्थों को लेने की बड़ी तलब होती है। 
  • मेडिकली अगर देखा जाए तो यकृत शराब के कारण ज्यादा प्रभावित होता है। लत वाले आदमी की ब्लड टेस्ट में हमेशा यकृत  एंजाइम जैसे कि SGOT,SGPT,ALP, और GGT अक्सर बढ़ा हुआ ही रहता है।    
  • अगर हमें इस तरह का लक्षण दिखना शुरू हो जाए तो हमें सावधान हो जाने की जरूरत है।


(नशाखोरी के तीसरे अध्याय में दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे)

पहला अध्याय :- नशााखोरी क्या है और इसकी शुरुवात कैसे होती हैं ?


Most Popular articles (लोकप्रिय लेख) 









19 मई 2022

सामाजिक नशाखोरी(I)

नशाखोरी समाज के लिए अभिशाप है। 




नशाखोरी एक सामाजिक बुराई है। इसके गिरप्त में बच्चे ,युवा और बुजुर्ग सभी हैं। भारत युवाओं का देश है। युवाओं का संलिप्तता इसमें सबसे ज्यादा है। युवा शक्ति का इससे प्रभावित होना, समाज या देश के उत्पादकता में कमी होना है। सामाजिक स्तर से पूरा देश नशाखोरी जैसे मानसिक बीमारी से पीड़ित है। समाज और देश के लिए यह एक अभिशाप से कम नहीं है।
अल्कोहल पेय पदार्थों का (विस्की, चुलैया ,महुआ ,ब्रांडी, बीयर और हंडिया  आदि अल्कोहोल पेय पदार्थ है ) लगातार ज्यादा मात्रा में consumption को ही नशाखोरी कहा जाता है।हमारे समाज को नशा की लत लग चुकी हैं।  नशा नाश करता है। नशा आप किसी भी रूप में लें हमेशा बर्बादी का कारण ही बनता है। ये बर्बादी बहुआयामी होता है।हमारी उत्पादकता पर सीधा असर पड़ता है। शारीरिक, मानसिक ,आर्थिक और सामाजिक इन सभी क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

सबसे ताज्जुब की बात यह है कि बियर और हड़िया(राइस वियर) को हम शराब की श्रेणी में रखते ही नहीं। अजीबों गरीब तर्क देकर इसको लेने को जस्टिफिकेशन करते हैं। मैं आपको बता दूं की यह भी अल्कोहल पेय पदार्थ का ही एक रूप होता है। इसे अलग ना समझें। 

नशा नाश करता है, इसकी जानकारी हम सबको ही हैं। लेकिन बोलेगा कौन ? अगर बोलेगा भी तो सुनेगा कौन ? क्योंकि जिसको बोलना चाहिए और जिसके लिए बोलना चाहिए वो खुद हम ही हैं। हमनें कभी भी इसको छोड़ने की तबीयत से कोशिश की है नहीं।

ऐसे शुरू होती हैं नशाखोरी की शुरूवात


दोस्तों के प्रभाव या दबाव में

हम स्कूलों, कॉलेजों , शैक्षिक संस्थानों और हॉस्टलों में अपने दोस्त यारों के साथ रहते हैं। स्वाभाविक है कि या तो हम उनसे प्रभावित होंगे या वे हम से प्रभावित होंगे। आजकल के युवाओं में ड्रिंकिंग फैशन का स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। बर्थडे पार्टी  हो या bachelor पार्टी मस्ती के लिए लेेते है और कब लत बन जाता है पता ही नहीं चलता। 


बड़े या प्रतिष्ठित लोगों से

हम सबसे ज्यादा प्रभावित अपने से बड़ों या अपने अपने क्षेत्र में प्रतिष्ठित शख्सियतों से होते हैं। अपने अभिभावकों या अपने से बड़ों को नशे में चिल करते हुए देखते हैं। जब हमसे बड़े कर रहें हैं तो हम क्यों नहीं। फिर क्या हम भी उसी अंदाज़ में नशा करना शुरू कर देते हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित हम उन सेलेब्रिटियों से होते हैं जिसको कि हम पसंद करते हैं। जैसे की फिल्म स्टार, खिलाड़ी और ब्यूरोक्रेट्स ।जब कभी हम इनको नशा पान करते हुए देखते हैं तो हम उन्हीं का स्टाइल को कॉपी करने की कोशिश करते हैं। किसी के लिए हम और आप भी रोल मॉडल हो सकते हैं। हमें भी कोई कॉपी कर सकता है। 

जब हमारे पास कोई काम नहीं होता

कहा जाता है ना कि खाली दिमाग़ शैतान का। जब हम खाली निठल्ले बैठे रहते हैं तो हमारे दिमाग में तरह-तरह की बातें आती हैं। अकेले में हम बोर हो जाते हैं। बोरियत को मिटाने के लिए हम शुरू हो जाते हैं।

धार्मिक अनुष्ठानों से

बहुत बार हम नशा पान को धार्मिक अनुष्ठानों के साथ जोड़कर देखते हैं। इसे हम अपने संस्कृति का हिस्सा मानते हैं।चढ़ावे के नाम पर प्रसाद के रूप में मद्यपान या नशीली चीजों का उपयोग करते हैं। सरना आदिवासी समाज में इस तरह का चलन है। इसके पीछे तर्क हम यह देते हैं कि हमारे पूर्वजों ने किया इसीलिए हम भी कर रहे हैं। इसके पीछे के कारण के बारे में कभी जानने की कोशिश नहीं की। कोई भी धर्म या पंथ इस तरह के नशीली चीजों का उपयोग करने का परमिशन नहीं देता।

खुशी के मौके पर

भारत त्योहारों का देश है। कोई ना कोई त्योहार लगा ही रहता है। आदिवासी समाज में विशेषकर त्योहारों के मौके पर नशाखोरी का बहुत ज्यादा चलन है। इसके अलावा शादी विवाह या घर के छोटे-मोटे खुशी के मौके पर नशा पान का खूब चलन है।

अवशाद या चिंता दूर करने के लिए 

भाग दौड़ भरी इस जिंदगी में किसी ना किसी बात को लेकर परेशान रहते हैं।  चाहे वह व्यापार में असफलता, ऑफिस का टेंशन, गृह कलेश, प्यार में धोखा या धन दौलत की कमी को लेकर चिंता में रहने लगते हैं।  हम में से बहुत लोग इससे उत्पन्न परिस्थितियों का सामना नहीं कर पाने की स्थिति में क्षणिक राहत के लिए नशा खोरी का शिकार हो जाते है। और नशा के आदि हो जाते हैं।

मूढ़ बनाने के लिए

ऐसे बहुत से काम होते हैं जिसको करने के लिए हम अपने आप में आत्मविश्वास की कमी महसूस करते हैं। झूठी आत्मविश्वास हासिल करने के चक्कर में नशे का शिकार हो जाते हैं। 





दूसरा अध्याय :- लत क्या है और इसकी पहचान कैसे होती हैं?










10 मई 2022

समस्या प्रोग्रामिंग में होती है, प्रिंटआउट में नहीं

 

यह चार आयामी  दुनिया क्या है ? कैसे यह एक दूसरे से परस्पर जुड़े हुए हैं ? मै समझाने की कोशिश करूंगा। 




यह चार आयामी दुनिया है भौतिक जगत, मानसिक जगत भावनात्मक जगत और आध्यात्मिक जगत। लेकिन हम रहते सिर्फ एक जगत में वह है भौतिक जगत। बाकी तीनों जगह हमारे अंदर की दुनिया है। भौतिक दुनिया में हमारी हालात कैसे हैं,यह डिपेंड करता है हमारी आंतरिक दुनिया पर। हम कभी यह समझ ही नहीं पाते कि भौतिक दुनिया हमारी आंतरिक दुनिया की प्रिंटआउट मात्र है। 

चलिए इसको हम एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं। मान लीजिए हम अपने कंप्यूटर पर एक चिट्ठी टाइप करी। प्रिंट बटन दबाकर उसका प्रिंट आउट भी निकाल लिया। प्रिंट आउट निकालने के बाद पता चला कि इसमें एक गलती हुई है।

चलिए हम देखते हैं कि जीवन में हुई गलतियों के प्रकृति को समझे बिना ही हल करने की कैसी कैसी कोशिशें करते हैं ?

कोई भरोसेमंद इरेज़र ले करके प्रिंटआउट में हुई गलती को मिटा देते हैं। प्रिंट बटन दबाकर दोबारा प्रिंट आउट निकाल लेते हैं। इस बार फिर से गलती जस का तस है, कोई सुधार नहीं हुआ। फिर हम सोचते हैं कि इसको तो अभी हमने मिटाया था, फिर मिटा क्यों नहीं? फिर हम उससे भी बड़ा इरेज़र लेकर के, ज्यादा टाइम लगा कर, ज्यादा मेहनत करके फिर से उसको मिटाते हैं। फिर से प्रिंट बटन दबाकर उसका प्रिंट आउट निकाल लेते हैं। अभी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हम परेशान होकर चिल्लाने लगते हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है। मैं पागल हो गया हूं। अभी भी पहले वाली समस्या ही मौजूद है।


असली समस्या प्रिंटआउट यानी कि भौतिक जगत में नहीं है। भौतिक संसार को बदलने से कुछ नहीं होगा। हममें से ज्यादातर लोग अपने भौतिक संसार को ही बदलने की कोशिश करते हैं। असली समस्या तो कंप्यूटर प्रोग्राम में ही है। यानी कि हमारे मानसिक भावनात्मक और अध्यात्मिक संसार में है। आंतरिक संसार के बदलाव में ही भौतिक संसार का बदलाव निहित है।


तो हम कह सकते हैं कि धन दौलत, हमारी सेहत, बीमारियां और मोटापा परिणाम ही तो हैं।


हम सभी अक्सर धन की कमी होने के समस्या का सामना करते हैं। कहा यह जाता है कि धन की कमी होना कभी भी कोई समस्या नहीं होती। धन की कमी होना हमें यह बताता है कि हमारा आंतरिक संसार कैसा है ? और क्या चल रहा है?

क्योंकि धन प्राप्त करने की जो अंदरूनी नियम है जैसे कि व्यावसायिक ज्ञान, धन का प्रबंधन और निवेश की तकनीकी उसे हमने सीखा नहीं। अगर सीखा भी है तो उसको सही तरह से उपयोग में लाया नहीं जैसे लाना चाहिए।


धन की कमी होना तो एक परिणाम है। तो प्राप्त परिणाम को बदलने के लिए हमें अपने अंदरूनी दुनिया को बदलना होगा। हमें मिलने वाली सभी परिणाम हमारे अंदरूनी दुनिया का ही प्रतिबिंब है।


अगर हमारे बाहर की दुनिया में किसी तरह का कोई खराबी है तो समझ जाइए हमारे अंदरूनी दुनिया में कुछ ना कुछ गड़बड़ी तो है।


Jai dharam







09 मई 2022

जैसा जड़ वैसा फल

 कल्पना कीजिए कि जीवन एक पेड़ है।पेड़ में लगे फल की तुलना उस परिणाम से कीजिए जिसको कि हमने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों में प्राप्त किया है। इस फल को लेकर हमारी अक्सर यह शिकायत रहती है कि फल कम है, हमें और मिलना चाहिए था, आकार में भी काफी छोटा है , स्वाद भी कुछ खास नहीं है। अक्सर हम ऊपर देखने वाली फल की ही चर्चा करते हैं और यह हमेशा भूल जाते हैं कि फल तो बीज और जड़ों के कारण उत्पन्न होती है। जो की जमीन के नीचे दबी हुई होती है, दिखाई नहीं पड़ती।


कहने का मतलब साफ है कि अगर गुणवत्तापूर्ण दिखाई देने वाली फल की चाह रखते हैं,तो सबसे पहले दिखाई नहीं देने वाली बीज और जड़ के बेहतरी के लिए काम करना होगा ।फल तो अपने आप ही उनके मुताबिक बदल जाएगा। हम अक्सर दिखाई देने वाली चीजों को ही सच मान बैठते हैं जो कि बिल्कुल ही गलत है।

जो चीजें हमें दिखाई नहीं देती उसके अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर देते हैं।

मै कुछ उदाहरण प्रस्तुत करना चाहूंगा।

बिजली हमें दिखाई नहीं देती है। लेकिन उसके शक्ति के बारे में हम सभी परिचित हैं और हम बिल भी पे करते हैं।

किसी चुंबक की चुम्बकीय शक्ति हमें दिखाई नहीं देती लेकिन उसी अदृश्य शक्ति से मोटर चलता है। हवा भी हमें दिखाई नहीं देती लेकिन उसकी इंपोटेंस के बारे में हम सबको पता है। इसी तरह से सैकड़ों उदाहरण है जो दिखाई तो नहीं देती मगर अस्तित्व में है। 

हमारे जीवन को प्रभावित करने वाली बहुत सी ऐसी अदृश्य चीजें हैं जो दिखाई देने वाली चीज़ों से कहीं ज्यादा शक्तिशाली हैं। जो मनुष्य अदृश्य शक्ति का उपयोग करना सीख गया। मानो वो जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लिया।

जो चीजें जमीन के नीचे होती हैं वही चीजें ऊपर की दिखाई देने वाली चीजों का निर्माण करती है।

यहां पर जमीन के बीज और जड़ का मतलब हमारे आंतरिक संसार से हैं। 

पृथ्वी की ऊपरी सतह पर दिखाई देने वाली हरे-भरे जंगल, खेतों की हरियाली, हरे बगीचे में लगे फलों और सुंदर महकते फूलों को अंदर की चीजों ने ही बनाया।

जो फल पेड़ में लग चुके हैं उसके बारे में ज्यादा सोच कर परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि जो हो गया, उसको बदला तो नहीं जा सकता है ना। हां लेकिन एक बात है,भविष्य में लगने वाली फल की गुणवत्ता बढ़ाने वाली योजना में काम कर सकते हैं।इसके लिए हमें जमीन की ठीक से खुदाई करनी होगी। सिंचाई की व्यवस्था करना होगा। अच्छी बीज का चयन करना होगा। जड़ को मजबूती प्रदान करनी होगी।


क्योंकि अंदर की चीज ही बाद में ऊपर आती है। इसीलिए कहा भी जाता है ना, जैसा बोगे वैसा ही काटोगे। बबूल बो के हमें आम का उम्मीद नहीं करनी चाहिए।





06 मई 2022

अपनी क्षमता अपने को ही पता नहीं

आपकी आमदनी सिर्फ उसी हद तक बढ़ सकती है जिस हद तक आप बढ़ते हैं ।





जीवन में अक्सर कभी ना कभी हम सभी आर्थिक तंगी के हालात का सामना करते हैं। कई एक बार हमारे पास बहुत सारा धन, आ तो जाता है, मगर गंवा देते है।हमारे पास बेहतरीन अवसर होने के वाउजुद सही उपयोग नहीं कर पाते हैं।

आखिर इसका वजह क्या है ? इसको अपना बदकिस्मती कहें , बुरी अर्थव्यवस्था कहें या फिर गलत पार्टनर । 


चाहे जो मर्ज़ी कह लें। यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि धन को लेकर हमारे अंतःकरण में क्या  चल रहा है।  हमारे पास बहुत सारा धन आ भी जाए , मगर  धन को ले कर हमारे पास कोई योजना नहीं हैं। यूं कहें कि हम भीतर से तैयार नहीं है।तो इस बात की पक्की संभावना है कि धन हमारे पास ज्यादा देर तक नहीं टिकने वाली।हम उसे गंवा देंगे।


 इसको हम एक उदाहरण से समझते है। 

जैसे चिकित्सीय कार्य में चिकित्सक और आधुनिक चिकित्सीय उपकरण की जरूरी होती हैं। बेहतरीन उपकरण ज़रूरी हैं, लेकिन उन उपकरणों का कुशलता से प्रयोग कर सकने वाला बेहतरीन चिकित्सक बनना उनसे भी ज्यादा ज़रूरी है। 


हम ज्यादातर लोगों के पास बहुत सारे पैसे बनाने और उसे रखने की आंतरिक क्षमता नहीं होती।सफलता को बनाए रखने और सफलता के मार्ग में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार नहीं होते। जिस वजह से आया हुआ धन को गंवा बैठते हैं।


लॉटरी जीतने वाला ज्यादातर लोग चाहे लॉटरी में जितने भी बडी धनराशि प्राप्त किया हो। उन्हें गंवा बैठे हैं। धन प्रबंधन के अभाव में वे पुनः अपनी पुरानी वित्तीय अवस्था में लौट जाते है । जिस धनराशि में वे पहले आराम से रहते थे। 


ठीक इसके विपरीत अपने दम पर धनवान बनने वाले लोग किसी कारणवश प्राप्त धन खो भी देते हैं। तो वे पुनः कुछ ही समय में खोये हुए धन से  कहीं ज्यादा प्राप्त भी कर लेते हैं।


इसका क्या कारण हैं? धन चाहे चला भी जाए लेकिन धन प्राप्त करने का जो मूल मंत्र है, जिसको कि वे काफी पापड़ बेलने के बाद सीखी, उसको कभी नहीं गंवाते। बल्कि उत्पन्न परिस्थिति से कुछ और भी सीख जाते हैं।चाहे उनकी कंपनी का दिवालिया हो जाए लेकिन वे अपने आप को कभी दिवाला नहीं मानते। जबकि लॉटरी जीतकर धन अर्जित करने वालों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। क्योंकि उन्हें धन के अंदरूनी नियम के बारे में पता नहीं होता।


जो लोग सेल्फमेड धनवान या धन के विज्ञान को समझने वाले होते हैं उनकी नज़र हमेशा लाखों में नहीं करोड़ों अरबों में होती हैं। हम नॉर्मल लोगों की नज़र लाखों या हज़ारों में ही होती हैं। कभी कभी  सैकड़ों या कहें तो ज़ीरो से नीचे चला जाता है। यूं कहें तो आपकी आमदनी सिर्फ उसी हद तक बढ़ सकती है जिस हद तक आप बढ़ते हैं।  सच कहें तो हम कभी अपनी योग्यता या क्षमता का पूरा इस्तेमाल ही नहीं कर पाते।


दुनिया में ज्यादातर लोग सफल ही नहीं हो पाते। लगभग अस्सी प्रतिशत लोग अपनी रोजमर्रा के जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए आर्थिक रूप से स्वतंत्र या आत्मनिर्भर ही नहीं बन पाते। हम सबकी यही स्थिति हैं।


हम में से अधिकांश लोग छोटी छोटी मगर मोटी बातों से हमेशा अनभिज्ञ रहते हैं। जीवन की गाड़ी की स्टेरिंग अपने हाथ में होती तो है लेकिन हम सब झपकियां ले रहे होते हैं। दिखने वाली ऊपर की चीजों पर हमारा ध्यान तो जाता है मगर अंदर के चीजों के बारे में कभी हमारा ध्यान तक नहीं जाता।

For more info login to www.sarnabillie.com







 

04 मई 2022

आंख खुले रखने की जरूरत

शक्ति अर्जित करने के लिए लोग क्या करते हैं।

दुनिया में हमें कोई भी ऐसा आदमी नहीं मिलेगा जिसे शक्तिहीन, गरीब और कमजोर होना पसंद हो। असहाय असक्त या लाचार होने पर सभी दुखी होते हैं। सभी चाहते हैं कि वे परिपूर्ण हो ,शक्ति संपन्न हो,  एक अलग पहचान हो।

 कभी अपना शक्ति घटाना नहीं चाहते। दिन-रात शक्ति बढ़ाने में  लगे ही रहते हैं। शक्ति बढ़ाने की भूख कभी कम ही नहीं होती। रोज नई नई दांव पेंच सीखते रहते हैं।  हमेशा यह ध्यान देते हैं कि शक्ति अर्जित करने की जो गुप्त  दांव पेच है किसी को नज़र ना आये। न्याय संगत और नेक लगे।  शक्ति पाने के सूक्ष्म दाँव-पेंचों आजमाइश होती रहती है।सफलता का सूत्र यह है कि चालाक होने के बावजूद हम नेक और प्रजातांत्रिक दिखने की कोशिश करते हैं।

नोर्मल दुनिया के परे एक दुनिया


सतत छल-कपट का यह खेल शक्ति के उसी खेल की तरह है, जो पुराने जमाने के सामती दरबारों में खेला जाता था। पूरे इतिहास में शक्तिशाली व्यक्ति महाराजा, महारानी या सम्राट के चारों तरफ हमेशा एक दरबार लगा रहता था। दरबारी अपने स्वामी के निकट आने की कोशिश तो करते थे, लेकिन वे जानते थे कि अगर वे खुलकर चापलूसी करेंगे या शक्ति पाने की कोशिश करेंगे, तो बाक़ी दरबारियों का ध्यान उनकी तरफ चला जाएगा और वे उनके इरादों को नाकामयाब कर देंगे। यही वजह थी कि वे सूक्ष्म तरीक़ों से अपने स्वामी का दिल जीतने की कोशिश करते थे। जो दरबारी इस सूक्ष्म कला में समर्थ और कुशल थे,उन्हें भी अपने साथी दरबारियों से सतर्क रहना पड़ता था, क्योंकि वे उन्हें दरकिनार करने की योजनाएँ बनाते रहते थे।
दरबार सभ्यता और सुसंस्कृति की पराकाष्ठा माना जाता था, इसलिए वहाँ शक्ति की हिंसक या खुली चालों को पसंद नहीं किया जाता था। जो दरबारी शक्ति का खुला प्रयोग करते दिखते थे, दूसरे दरबारी गोपनीय रूप से उनके ख़िलाफ़ काम करने लगते थे। यह दरबारी की दुविधा थी।एक तरफ तो उसे शालीनता की मूर्ति दिखना था और दूसरी तरफ़ उसे अपने विरोधियों को दबाकर आगे निकलना था। सफल दरबारी ने समय के साथ अपनी चालों को छिपाना सीख लिया। अपने विरोधी की पीठ में छुरा भोंकते समय भी उसके हाथ पर मख़मल का दस्ताना और उसके चेहरे पर मधुर मुस्कान होती थी। खुले विश्वासघात या बल प्रयोग के बजाय आदर्श दरबारी प्रलोभन, सम्मोहन, धोखे और सूक्ष्म रणनीति से अपना उल्लू सीधा करता था। वह हमेशा कई क़दम आगे तक की योजना बनाता था। दरबारी जीवन एक अंतहीन खेल था, जिसमें सतत सावधानी और रणनीतिक चिंतन की ज़रूरत होती थी। यह सभ्य युद्ध था।

आंख खुले रखने की जरूरत


आज हम भी दरबारियों जैसे ही विरोधाभास का सामना कर रहे हैं। हर चीज़ सभ्य, नेक, प्रजातांत्रिक और न्यायपूर्ण दिखनी चाहिए। लेकिन अगर हम सचमुच इन गुणों के हिसाब से चलेंगे, तो हमारे आस-पास के ज़्यादा समझदार लोग हमें कुचल देंगे। जैसा पुनर्जागरण काल के कूटनीतिज्ञ और दरबारी निकोलो मैकियावली ने लिखा है, 'जो व्यक्ति हमेशा अच्छा बनने की कोशिश करता है, बहुसंख्यक बुरे लोगों की दुनिया में उसका विनाश तय है।'

दरबार को सुसंस्कृति की पराकाष्ठा माना जाता था, लेकिन इसकी चमकती सतह के नीचे स्याह भावनाओं ईर्ष्या, लालच, नफ़रत का अलाव धधकता रहता था। आज हमारी दुनिया भी खुद को न्याय और सभ्यता की पराकाष्ठा मानती है, लेकिन वही निकृष्ट भावनाएँ हमारे अंदर अब भी घुमड़ती हैं। खेल वही है। बाहर से तो आपको अच्छा दिखना होगा, लेकिन अंदर से आपको समझदारी सीखनी होगी और वही करना होगा, जिसकी सलाह नेपोलियन ने दी थी अपने लोहे के हाथ को मख़मल : के दस्ताने के भीतर रखें। अगर पुराने ज़माने के दरबारी की तरह आप भी अप्रत्यक्ष और सूक्ष्म कलाओं में महारत हासिल कर सकें, अगर आप प्रलोभन, सम्मोहन, धोखे और चतुर योजनाओं से अपने विरोधियों को दबाना सीख सकें, तो आप शक्ति की ऊँचाइयों पर पहुँच जाएँगे। आप दूसरे लोगों को अपनी मर्जी से चलाएँगे, लेकिन उन्हें इसका एहसास तक नहीं होगा। और अगर उन्हें यह एहसास ही नहीं होगा, तो वे आपसे द्वेष नहीं रखेंगे या आपका विरोध नहीं करेंगे।


03 मई 2022

एक और एक कितने होते हैं


यूनिटी का इम्पोर्टेंस


बड़ा goal (लक्ष्य) achieve (प्राप्त) करना हो ना , तो उसका मात्र एक ही सिद्धांत होता है।- teamwork और coordination। कोई कहे कि उसे टीम, संस्था, ग्रुप या समूह की आवश्यकता नहीं है। जान जाइए कि वह इंसान आपसे झूठ बोल रहा है या वह अनभिज्ञ है या लक्ष्य बड़ा नहीं है। इंडिविजुअलिटी में अपनी कोई पहचान नहीं होती। 

मान लीजिए कोई आदमी बहुत अच्छा गायक है । लेकिन उसको कोई सुनने वाला ही नहीं तो गायकी किस काम का।बहुत अच्छा खिलाड़ी है लेकिन टीम ही नहीं है।बहुत अच्छा डॉक्टर है लेकिन कोई पेशेंट नहीं। बड़ा बाजार है लेकिन कोई खरीदार नहीं। 


कहने का मतलब है हम सभी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से , सभी आपस में जुड़े हुए हैं। आप हैं तो मैं हूं। श्रोता है तो गायक है। खेल है तो खिलाडी है। पेशेंट है तो डॉक्टर है। और ना जाने कितने ही।

समूह से शक्ति का विस्तारण 

अगर आपसे कोई पूछे कि 1 और 1 कितना होता है तो आपका क्या जवाब होगा। हम मैथमेटिकली उन्हें बताएंगे कि 1 और 1 दो होता है। क्योंकि हमने यही सीखा है। थियोरेटिकली बिल्कुल सही भी है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है। जिसमें एक और एक दो नहीं , बल्कि एक और एक ग्यारह होते हैं।                 

यह बात संघ, संस्था, ग्रुप या समूह के मामले में बिल्कुल सही है। जब दो विभिन्न विभिन्न वैचारिक दृष्टिकोण वाले व्यक्ति समन्वय के साथ एक उद्देश्य की प्राप्ति के लिए संगठित होते हैं तो वैयक्तिकता समाप्त हो जाती हैं और दो लोगों का ग्रुप या समूह बन जाता है और शक्ति का एक्स्पोनेंशियल विस्तारण होता है। 

जहां तक बात संगठन की मजबूती या शक्ति की है तो वह निर्भर करता है कि कितने गुणी लोगों ग्रुप या समूह का हिस्सा हैं।   

जब दो शारीरिक रूप से बलहीन लोग एक होकर जुड़ेंगे तो उससे उतनी शक्ति उत्पन्न नहीं होगी जितनी की दो शारीरिक रूप से बलिष्ठ लोगों के जुड़ने से बनेगी। 

प्रत्येक बार एक और एक ग्यारह तो बिल्कुल भी नहीं

एक और एक ग्यारह वाली वाक्य में प्रत्येक व्यक्ति की वैल्यू एक है। अगर संगठन में शक्ति संपन्न, धनवान ,   रसूखदार ,सर्वगुण संपन्न , विद्वान लोग होंगे तो उनको तो हम एक कतई नहीं बोल सकते। उनका वैल्यू तो अकेले में दस बीस के बराबर हैं। ऐसी स्थिति में एक और एक 11 नहीं 111 होगा। 1111 होगा या इससे भी कहीं ज्यादा।(लेखन जारी है)










25 अप्रैल 2022

समस्याओं के मूल कारण को खोजना ही समस्या का हल है








समस्या को एक चिकित्सक की तरह देखें


किसी भी समस्या को हल करने से पहले हमें समस्या को देखने की नजरिया को बदलना होगा। समस्या के उत्पत्ति के कारणों को जानना होगा। जैसे कि एक पेशेवर चिकित्सक किसी बीमारी के सभी संभावित कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिश करता है। बीमारी के लक्षणों के आधार पर सभी उपयोगी इन्वेस्टिगेशन कराता है। इन्वेस्टिगेशन  रिपोर्ट्स के आधार पर बीमारी के मूल कारण तक पहुंचने की कोशिश करता है। बीमारी के मूल कारण का पता लग जाने पर उपयोगी योग्य दवा देता है।  बीमारी का सही दवा, सही समय पर , दिए जाने पर तुरंत ठीक भी होने लग जाती है। 


कंपनियां ऐसे करती समस्या का निदान

इसी तरह कोई बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनी सही समय तक इच्छित परिणाम हासिल करने में नाकामयाब रहता है। इच्छित परिणाम हासिल ना कर पाने की, सभी संभावित कारणों का एक सर्वे कराता है। सर्वे के रिपोर्ट के अनुसार सभी कमियों को एनालिसिस करके , उपयोगी सुधार को अमल में लाता है। अगले प्रोजेक्ट में उन कमियों पर विशेष ध्यान रखता है और अपने इच्छित लक्ष्य की प्राप्ति करता है।

समस्या का मूल कारण में छिपी है हल

साफ शब्दों में कहें तो हमें हमारे समस्याओं का मूल कारणों के बारे में पता होनी चाहिए।

जैसे कि हमारे बाइक के कार्बोरेटर में खराबी है और हम स्टार्टर से स्टार्ट करने की भरसक कोशिश करते है। हमारे लाख कोशिशों के बावजूद बाइक स्टार्ट नहीं होगी। समस्या का मूल कारण तो कार्बोरेटर में है ,ना की स्टार्टर में। बाइक का स्टार्ट होना तभी संभव है जब कार्बोरेटर की समस्या का निदान होगा। देख सकते है कि कैसे एक समस्या सम्पूर्ण सिस्टम की कार्य प्रणाली को प्रभावित करता है। 

अगर आपको समस्या के मूल कारण पता नहीं है तो 100% कोशिशों के बावजूद 10% भी सफलता नहीं मिलेगी। 

ठीक इसके उल्ट अगर आपको को समस्या के मूल कारण पता है तो आपके 10%  कोशिश मात्र से 100% की सफलता हासिल होगी।

इसी युक्ति का प्रयोग करके 10%  मात्र ऊर्जा लगाकर जितने भी हमारे समस्या है उनमें 100% की सफलता चुटकियों में हासिल कर सकते हैं।

चलिए इसको हम और एक उदाहरण से समझने की कोशिश करते हैं।

मान लीजिए हमें किचन में कोई जायकेदार डिश बनानी है। जायकेदार बनाने वाली सभी उपयोगी सामग्रियां डाली। डिस बन के तैयार भी हो गई। लेकिन हमने उसमें नमक डालना ही भूल गए। सारा गुड गोबर हो गया। बिल्कुल टेस्टलेस डिश बनके तैयार हुआ। अपने तरफ से हमने पूरी मेहनत की। शत प्रतिशत मेहनत करने के बावजूद हमने 10% मेहनत जिसमें नमक डालने का था हमने नहीं की तो हमारा सारा मेहनत बेकार हो गया। यहां पर समस्या का मूल जड़ नमक है जो कि हमें ज्ञात हो गया। तो नमक मात्र डालने से डिश की जायका बढ़ जाएगा।


हमें समस्याओं को हल करने में ज्यादा समय नहीं लगता। समय लगता है समस्याओं के मूल कारणों को पता लगाना। किसी समस्या को हल करने में इतना समय या धन नहीं लगता जितना समय उस समस्या के मूल कारण को ढूंढने में लगता है। किसी बीमारी को खत्म करने के लिए दवाइयों का जितना खर्च नहीं लगता उससे कहीं ज्यादा खर्च उस बीमारी को पता करने के लिए इन्वेस्टिगेशन में लगता है। समस्याओं के मूल कारण को खोजना ही समस्याओं का हल है।






21 अप्रैल 2022

मनोरम झलकियां प्राकृतिक पर्व सरहुल की

ASSRB द्वारा प्राकृतिक पर्व सरहुल मानने का  नायाब तरीका

पहान बाबा द्वारा पूजा अर्चना


ASSRB सैनिकों द्वारा बनाया गया एक चैरिटेबल ट्रस्ट है। सेवारत और सेवानिवृत सैनिक इसके सदस्य है। सैनिक जिस कर्तव्य परायणत ,अनुशासन , कर्मनिष्ठता और मनोयोग से देश की सेवा में अपने बहुमूल्य समय देते है उसी तर्ज पर सामाजिक कल्याण का काम करना चाहते है। इस तरह के भावनाओं का उद्गमन अपने आप में अनूठा है।

मुख्य अतिथि श्री जितबहान उरांव (DSP)


मैं आप को एक बात से अवगत कराना चाहूंगा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व है। यह पर्व तब मनाया जाता है जब पृथ्वी हरियाली का आवरण ओ‌‌ढ़ रही होती है। रंग बिरंगी फूलों से सज रही होती है। यूं कहें की नया रूप धारण कर रही होती है। यही मौसम भारतीय आदिवासियों का नया साल का होता है। प्रकृति के बिना इस पृथ्वी पर मनुष्य जाति का अस्तित्व संभव नहीं है। आदिवासी समाज इस को बखूबी समझती है। इसीलिए प्रकृति के संरक्षण संवर्धन और उनके पोषित के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है।

मंच में मुख्य और विशिष्ट अतिथि गन






ASSRB इस पर्व को एक कदम और आगे ले गई । समाज में जितने भी सेवानिवृत सैनिक हैं उनको आमंत्रित किया और उन्हें उचित मंच देकर सम्मानित किया और सामाजिक उत्थान के लिए योद्धा तैयार किया। 
सेवानिवृत्त सैनिक एवं केंद्रीय अध्यक्ष



गांव में जितने भी पहान , पनभरा , पुजार और मुखिया है उन्हे आमंत्रित करके सम्मानित किया और सामाजिक विकास में समन्वय स्थापित करने की कोशिश की।

जितने भी शाहिद परिवार हैं उनको आमंत्रित किया । जिन्होंने देश की सेवा में अपने हीरे को खोया है । सम्मानित करके उन्हें यह एहसास दिलाया कि हम हमेशा आप के साथ खड़े हैं।
शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए (1)डॉ लक्ष्मण उरांव(2) पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मुकुंद नायक (3) शौर्य चक्र विजेता कर्मदेव उरांव (4) पदम् श्री मधुमंसुरी हंसमुख (5) अध्यक्ष सहयोग समिति बेड़ो (6)ASSRB संस्थापक सदस्य रमेश उरांव (7) केंद्रीय अध्यक्ष भाजू एक्का ASSRB



पढ़ाई में जितने भी बच्चे अव्वल हैं उन्हें पुरस्कृत करके 
प्रोत्साहित किया ।
रात्रि पाठशाला के शिक्षक एवंASSRB सदस्य

पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर सांस्कृतिक नाच का प्रदर्शन





लेखन कार्य अगले इवेंट तक स्थगित।


जानिए ChatGPT के सभी टूल्स और उनके कमाल के उपयोग

         आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि एक जरिया बन चुका है अपने काम को स्मार्ट, तेज़ और प्रभा...