सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

GOOD TOUCH BAD TOUCH

कुछ चीजें ऐसी है जिसके ऊपर कभी हमारा ध्यान गया ही नहीं।

भागदौड़ भरे इस जीवन में हमारे पास समय का बड़ा अभाव रहता है। हम अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते। काम के सिलसिले में हम अक्सर बच्चों से दूर रहते हैं । हम अपने बच्चों को जरूरत की सारी चीजें देते हैं। हम उनका लालन पालन राजकुमार या राजकुमारी की तरह करते हैं। लेकिन बच्चों को सीखाई जाने वाली कुछ जरूरी चीजें ऐसी भी होती हैं , जिसका जिक्र न तो पाठ्यक्रमों में होता है और न ही हमारे या शिक्षकों के ध्यान में ही होता है। बहुत बार हमारे ध्यान में होने के बावजूद हम संकोच या झिझक महसूस करते है। 
चलिए आज हम समझते हैं गुड और बैड टच क्या है के बारे में। यह लेख एस्पेशियली अभिभावकों, माता पिता,परिवार जनों और शिक्षकों के लिए है। क्योंकि बच्चों को क्या गलत है और क्या सही है के बारे में बताने की जिम्मेवारी इन्हीं लोगों की होती है। यही बच्चों के प्रथम शिक्षक होते हैं। 

BAD TOUCH और GOOD TOUCH क्या है
 
Bad Touch(गलत स्पर्श):- बैड टच का मतलब ऐसे गलत स्पर्श से है जो ममता से रहित हो और जो बच्चों को असहज महसूस कराए। जिस स्पर्श से बच्चों में सेंस आफ सिक्योरिटी की भावना का लोप हो। बेचैनी और घबराहट हो। इस तरह के स्पर्श को Bad Touch कहा जाता है।

Good Touch (अच्छे स्पर्श):- Good Touch ,bad touch के जस्ट उलट है। इसमें सहजता की अनुभूति होती है। मन में सेंस आफ सिक्योरिटी की भावना उत्पन्न होती है। अच्छेे स्पर्श के द्वारा हम अपने बच्चोंं के ऊपर अपने प्यार को व्यक्त करते हैं। दुलारना पुचकारना और शरीर के ऊपर हाथ फेरना जो उन्हें सुरक्षा की अनुभूति दिलाती है अच्छे स्पर्श होते हैं। माता-पिता और परिजनोंं का प्यार इसी श्रेणी मेंं आता है।

अब बात आती है हम अपने बच्चों को गुड टच और बैड टच की फर्क कैसे दिलाएं।

यह हमारे लिए बहुत बड़े जिम्मेवारी का काम है। क्योंकि बच्चे बिल्कुल अबोध होते हैं। उन्हें कुछ भी पता नहीं होता है। सबसे पहले हमें अपने बच्चों को उनके शरीर के प्रत्येक अंग बारे में बताना होगा। उन्हें यह एहसास दिलाना होगा कि यह शरीर तुम्हारा है। शरीर के प्रत्येक अंग में तुम्हारा अधिकार है। तुम्हारे अनुमति के बगैर इसे कोई छू नहीं सकता। तुम्हारे और माता-पिता के अलावा तुम्हारे शरीर को छूने का अधिकार किसी में नहीं है। 
बच्चों को उनके शरीर के प्राइवेट पार्ट्स की जानकारी अवश्य दें। विशेषकर इन प्राइवेट पार्ट को किसी को भी छूने का अधिकार नहीं है। प्राइवेट पार्ट कहे जाने वाले कुछ अंग इस तरह से हैं। जैसे कि गाल, होठ, गर्दन, छाती, गुप्तांग और बुट्टॉक आदि। जब तक बच्चों को इसके बारे में जानकारी होती है तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं। तो हम सब की यह मोरल रेस्पोसीबिलिटी होती है कि समय रहते ही हम इसकी जानकारी देकर उन्हें सचेत करना ।बच्चों को स्पर्श की भिन्नता को समझाएं। ताकि कुछ गलत ना हो। कुछ उपयोगी जानकारी इस तरह से हैं।

जब कोई प्राइवेट पार्ट्स को स्पर्श करता है तो क्या करें।

जब कोई प्राइवेट पार्ट्स जैसे कि गाल, होठ,गर्दन ,छाती ,गुप्तांग या बुट्टॉक को टच करता है तो जोर जोर से चिल्लाना है। चिल्लते हुए बोलना है  नो(No).....No . नहीं मतलब बिल्कुल ही नहीं। आप इस तरह से नहीं छू सकते। इस स्थिति में बच्चों को बताए की घबराना बिल्कुल भी नहीं ,हिम्मत से काम लेना चाहिए।  इस तरह की अगर घटना होती है तो समझाएं की छिपाना नहीं है। इसकी जानकारी अपने माता पिता या परिजनों को अवश्य दें।  
  • अगर कोई ग़लत तरीके से गाल या होठ को छूता या चूमता है तो जोर से चिल्लाकर मना करना है और बोलना है. नो मतलब नो बिल्कुल नहीं।
  • अगर कोई छाती में हाथ लगाता है तो जोर से मना करते हुए बोलना है                                                              नो मतलब नो बिल्कुल नहीं।
  • अगर कोई गुप्तांग या बुट्टॉक को टच करता है तो चिल्लाकर बोलना है नो मतलब नो बिल्कुल भी नहीं।

बच्चों के ऊपर इस तरह की जाने अंजाने में होने वाली यौन शोषण का विरोध करना सीखना उनके भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि बच्चों को कुछ भी पता नहीं चलता। बच्चों में इस तरह की घटना को लेकर सेंस ही डिवेलप नहीं हुआ होता है। उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके साथ क्या हो रहा है या क्या हुआ है। 

कुछ और भी जरूरी बातें हैं जिन्हें हमारे बच्चों को सिखाने की जरूरत है।

  • बच्चों को यह सिखाना है कि यदि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें कुछ खाने को देता है तो मना करना है।
  • अनजान व्यक्तियों से ज्यादा घुलना मिलना नहीं है।
  • बच्चों को गलत चीजों के प्रति विरोध करना सिखाना है।
  • यदि कोई बच्चों को गलत टच करता है और उन्हें डरा कर या खाने पीने की चीज देकर उन्हें यह बोलता है कि इसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताना है। बच्चों को अवश्य बताएं कि इन सब चीजों को छिपाना नहीं बल्कि अपने मम्मी पापा या अभिभावकों को बताना जरूरी है।
  • बच्चों में अनजान लोगों को परखने की समझ विकसित करें।
यहां पर अभिभावकों की सबसे बड़ी जिम्मेवारी बनती है कि वे अपने बच्चों को हमेशा अपने सुपर विज़न में रखें। यह अवश्य नजर रखें कि कौन-कौन है जो बच्चों के नजदीक है या आने की कोशिश करता है। बच्चों को लेकर हमेशा हमें अवेयर रहने की जरूरत है। जहां तक हो सके बच्चों को कभी भी अनजान लोगों के देखरेख में ना रखें। क्योंकि अबोध अवस्था में ही बच्चों के साथ चाहे किसी भी रूप में हो, यौन शोषण हो चुका होता है। ये ऐसी यौन शोषण है जो कभी भी प्रकाश में नहीं आ पाता। बैड टच भी एक तरह का यौन शोषण का ही रूप है। इस तरह की घटनाएं अभी के समय में धड़ल्ले से बढ़ रहा है। इस तरह की घटनाएं हमेशा देखने सुनने को मिल रही है। रिपोर्ट के अनुसार लगभग 90% तक की इस तरह की घटनाएं बच्चों के ऊपर उनके परिजनों के द्वारा ही की जाती है। हमेशा सचेत रहें और अपने बच्चों को भी aware रखें।

अगर यह लेख उपयोगी लगी है तो कमेंट में जरूर लिखें ।अगर कोई सुधार की संभावना है तो अपने कीमती सुझाव अवश्य दें। सामाजिक मुद्दों की जानकारी के लिए हमेशा सरना बिल्ली से जुड़े रहे।

धन्यवाद।



टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
ठीक है,,
इसी प्रकार और भी लेख लाते रहे,

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोबाइल की दुनिया में खोता बचपन

परिचय: तकनीकी युग में बच्चों का बचपन आज का युग डिजिटल क्रांति का है, जहां तकनीक ने हमारे जीवन के हर हिस्से को बदल कर रख दिया है। बच्चे, जो कभी अपने बचपन में खेल के मैदानों में दौड़ते, दोस्तों के साथ खेलते और प्राकृतिक वातावरण में रोज कुछ नया सीखने में गुजारते थे, अब ज्यादातर समय मोबाइल स्क्रीन या TV स्क्रीन के सामने गुजर रहा है।  मोबाइल फोन, जो कभी वयस्कों का साधन हुआ करता था, अब बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे वह ऑनलाइन गेम हो, वीडियो देखने का शौक हो, या सोशल मीडिया का छोटे- छोटे रीलस् । बच्चों की दुनिया अब मोबाइल के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।   हालांकि, यह तकनीक ज्ञान और मनोरंजन के नए रास्ते खोल भी रही है, लेकिन इसके साथ ही यह बच्चों के मासूम बचपन को धीरे-धीरे निगल रही है। डिजिटल लत न केवल उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर प्रभाव डाल रही है, बल्कि उनके सामाजिक जीवन और व्यवहार पर भी गहरा असर डाल रही है। इस लेख में हम मोबाइल की इस दुनिया में खोते बचपन को समझने का प्रयास करेंगे, और इस डिजिटल लत से बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है, इस पर चर्चा करेंगे। खेल का मैदा...

क्यों जरूरी है ख़ुद से प्यार करना ?

अ पने आप से प्यार करने का मतलब है खुद को सम्मान देना, खुद को स्वीकार करना, और अपनी भलाई का ख्याल रखना। यह एक ऐसी भावना है जो हमें आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास से भर देती है। इसका मतलब है कि हम अपने अच्छाइयों और बुराइयों को बिना किसी शर्त के स्वीकारते हैं और अपने आप को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हैं।  अपने आप से प्यार करना यह भी दर्शाता है कि हम अपनी जरूरतों और इच्छाओं को समझते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालते हैं। हम अपनी भावनाओं और विचारों को महत्व देते हैं और खुद के प्रति दयालुता की भावना रखते हैं। Self love की भावना हमारे छोटे-छोटे कार्यों से भी झलकता है, जैसे कि समय पर आराम करना, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना, और खुद के लिए समय निकालना आदि। सेल्फ लव का मतलब स्वार्थी होना कतई नहीं है। अपने लिए क्या अच्छा है और बुरा , की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए।  यह समझना कि हम पूर्ण नहीं हैं, लेकिन फिर भी हम अपने आप को संपूर्णता में स्वीकार करते हैं, अपने आप से प्यार करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें आंतरिक शांति और संतोष प...

सामाजिक पिछड़ेपन के कारण

पढ़ाई का बीच में छूट जाना आदिवासी समाज चूंकि हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई से वंचित रहा हैै। शायद इसीलिए समाज में कभी शैक्षणिक माहौल नहीं बन पाया। श्रम प्रधान समाज होने के कारण शारीरिक परिश्रम करके जीवन यापन को तवाज्जू दी गई। जैसे कि खेती करना, मजूरी करना, भार ढोना आदि। हर वो काम जिसमें ज्यादा बल की जरूरत होती हैं। आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अच्छे स्कूलों को अफोर्ड नहीं कर सकते। आदिवासी समाज के मैक्सिमम बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में करा दी जाती है। सरकारी स्कूलों का पढ़ाई का स्तर क्या है हम सभी को पता है। इसमें किसकी गलती है उसमें नहीं जाना चाहता। चुकीं हम पढ़ाई में खर्च नहीं करते , इसीलिए इसकी शुद्धि भी नहीं लेते। हमने तो बच्चे का एडमिशन करा करके अपने जिम्मेवारी से मुक्ति पा लिया। बच्चे का पढ़ाई लिखाई कैसे चल रही है इसका खबर भी नहीं लेते।  समय के साथ जरूरतें भी बढ़ती है। शारीरिक श्रम करके एक अकेला या परिवार उतना नहीं कमा पाता। ज्यादा कमाने के लिए ज्यादा संख्या और ज्यादा शारीरिक बल की आवश्यकता होती हैं। फिर क्या बच्चे भी श्रम कार्य में उतर जाते हैं। और फिर बाहर के प्रदेशों म...