सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दूध दही और छाछ

अक्सर लोगों के मन में एक बड़ा कंफ्यूजन रहता है…
कि दूध पिएं, दही खाएं या फिर छाछ पिएं?
कोई दूध को डायरेक्ट पीना पसंद करता है, कोई  दही के रूप में,तो कोई butturmilk या छाछ के रुप में।
तो आखिर सवाल ये उठता है—
इन तीनों में ऐसा कौन है…
जो शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है?
अगर हम इन तीनों के  समानता  की बात करें तो ,बनते तो —दूध से ही है।
लेकिन जैसे-जैसे रूप बदलता है, वैसे-वैसे इनके कंपोनेंट और फायदे भी बदल जाते हैं ।
इन तीनों में पानी, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, vitamins mineral और प्रोबायोटिक्स की मात्रा अलग होती है, 
जिसके कारण इनका उपयोग भी अलग-अलग होता है।
यही अंतर तय करता है कि
अगर पानी की बात करें, तो…”
दूध में पानी अवसतन 87% ,दही में 81% और बटर मिल्क में 91% के आसपास पाया जाता है।
“यानी अगर आपको hydration चाहिए तो छाछ बेस्ट है,
और अगर आपको ज्यादा concentrated nutrition चाहिए, तो दही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है।

अगर प्रोटीन की बात करें, तो…”
दूध में औसतन प्रोटीन की मात्रा 3 - 3.5%, दही में 4-6% और छाछ में सबसे कम 1- 2% 
यानी अगर आपका goal है ज्यादा प्रोटीन, तो दही है सबसे आगे,दूध है प्रोटीन के लिए एक  balanced option…
और छाछ है हल्की और पाचन के लिए best!” 🚀।

अगर कार्बोहाइड्रेट (lactose)की बात करें, तो…”
यानी जितना दूध प्रोसेस होता जाता है, उतना ही लैक्टोज कम होता जाता है…
और यही वजह है कि छाछ सबसे हल्की और आसानी से पचने वाली बन जाती है!” 🚀

दूध (Milk) में सबसे ज्यादा लैक्टोज (~4.5–5%) होता है ।लैक्टोज एक प्रकार की natural sugar है।यही दूध को हल्का मीठा स्वाद देता है।
 जिन लोगों को lactose intolerance है, उन्हें दूध पीने पर गैस, पेट दर्द या bloating हो सकता है।
यानी अगर आपको दूध से दिक्कत होती है, तो दही और खासकर छाछ आपके लिए बेहतर विकल्प हैं…
क्योंकि इनमें लैक्टोज कम और पचाने की क्षमता ज्यादा होती है।
अगर फैट की बात करें, तो…”
दूध और छाछ के मुकाबले, दही में फैट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है, इसलिए यह ज्यादा गाढ़ा और ऊर्जा देने वाला होता है।”यानी जितना गाढ़ा दही, उतना ज्यादा फैट और उतनी ज्यादा एनर्जी ।
अगर हम बात करें प्रोबायोटिक्स यानी कि गुड बैक्टीरिया की तो
दूध (Milk) में प्रोबायोटिक्स बहुत कम होते हैं (~0.01%)
इसलिए यह gut health पर ज्यादा असर नहीं डालता
दही (Curd) में प्रोबायोटिक्स सबसे ज्यादा होते हैं (~4–8%)यह पाचन (digestion) और gut health के लिए सबसे फायदेमंद है।छाछ (Buttermilk) में भी अच्छे मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं (~2–4%)।यह भी पाचन सुधारने और हल्के digestion के लिए बहुत अच्छा है
यानी अगर बात करें gut health की, 
तो दही है सबसे powerful
छाछ भी एक बेहतरीन option है…
अगर हम बात करें मिनिरल्स अरे विटामिन की तो 
दूध (Milk), दही (Curd) और छाछ (Buttermilk) — तीनों में ही
👉 जरूरी विटामिन (B12, B2, A, D) और
👉 महत्वपूर्ण मिनरल्स (Calcium, Potassium, Magnesium) पाए जाते हैं
➡️ यानी तीनों nutrition के मामले में काफी similar हैं
🔍 लेकिन छोटा सा फर्क:
✔️ दही और छाछ में fermentation के कारण
➡️ nutrients की absorption (शरीर में अवशोषण) बेहतर हो जाता है
✔️ दूध में भी सारे nutrients होते हैं
➡️ लेकिन digestion कुछ लोगों के लिए थोड़ा heavy हो सकता है
अगर तीनों का कंपटीशन एक लाइन में अगर हमको कहनापड
दूध (Milk) एक complete और balanced food है
➡️ इसमें हर nutrient सही मात्रा में होता है
➡️ लेकिन लैक्टोज ज्यादा होने के कारण कुछ लोगों को पचाने में दिक्कत हो सकती है
✔️ दही (Curd) सबसे ज्यादा nutritious और powerful option बन जाता है
➡️ इसमें प्रोटीन, फैट और probiotics ज्यादा होते हैं
➡️ और digestion भी बेहतर होता है
✔️ छाछ (Buttermilk) सबसे हल्का और digestive-friendly होता है
➡️ इसमें पानी ज्यादा, फैट और लैक्टोज कम
➡️ इसलिए यह hydration और gut health के लिए best है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मोबाइल की दुनिया में खोता बचपन

परिचय: तकनीकी युग में बच्चों का बचपन आज का युग डिजिटल क्रांति का है, जहां तकनीक ने हमारे जीवन के हर हिस्से को बदल कर रख दिया है। बच्चे, जो कभी अपने बचपन में खेल के मैदानों में दौड़ते, दोस्तों के साथ खेलते और प्राकृतिक वातावरण में रोज कुछ नया सीखने में गुजारते थे, अब ज्यादातर समय मोबाइल स्क्रीन या TV स्क्रीन के सामने गुजर रहा है।  मोबाइल फोन, जो कभी वयस्कों का साधन हुआ करता था, अब बच्चों के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। चाहे वह ऑनलाइन गेम हो, वीडियो देखने का शौक हो, या सोशल मीडिया का छोटे- छोटे रीलस् । बच्चों की दुनिया अब मोबाइल के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।   हालांकि, यह तकनीक ज्ञान और मनोरंजन के नए रास्ते खोल भी रही है, लेकिन इसके साथ ही यह बच्चों के मासूम बचपन को धीरे-धीरे निगल रही है। डिजिटल लत न केवल उनके मानसिक और शारीरिक विकास पर प्रभाव डाल रही है, बल्कि उनके सामाजिक जीवन और व्यवहार पर भी गहरा असर डाल रही है। इस लेख में हम मोबाइल की इस दुनिया में खोते बचपन को समझने का प्रयास करेंगे, और इस डिजिटल लत से बच्चों को कैसे बचाया जा सकता है, इस पर चर्चा करेंगे। खेल का मैदा...

क्यों जरूरी है ख़ुद से प्यार करना ?

अ पने आप से प्यार करने का मतलब है खुद को सम्मान देना, खुद को स्वीकार करना, और अपनी भलाई का ख्याल रखना। यह एक ऐसी भावना है जो हमें आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास से भर देती है। इसका मतलब है कि हम अपने अच्छाइयों और बुराइयों को बिना किसी शर्त के स्वीकारते हैं और अपने आप को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हैं।  अपने आप से प्यार करना यह भी दर्शाता है कि हम अपनी जरूरतों और इच्छाओं को समझते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए समय निकालते हैं। हम अपनी भावनाओं और विचारों को महत्व देते हैं और खुद के प्रति दयालुता की भावना रखते हैं। Self love की भावना हमारे छोटे-छोटे कार्यों से भी झलकता है, जैसे कि समय पर आराम करना, अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना, और खुद के लिए समय निकालना आदि। सेल्फ लव का मतलब स्वार्थी होना कतई नहीं है। अपने लिए क्या अच्छा है और बुरा , की जानकारी हम सभी को होनी चाहिए।  यह समझना कि हम पूर्ण नहीं हैं, लेकिन फिर भी हम अपने आप को संपूर्णता में स्वीकार करते हैं, अपने आप से प्यार करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें आंतरिक शांति और संतोष प...

सामाजिक पिछड़ेपन के कारण

पढ़ाई का बीच में छूट जाना आदिवासी समाज चूंकि हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई से वंचित रहा हैै। शायद इसीलिए समाज में कभी शैक्षणिक माहौल नहीं बन पाया। श्रम प्रधान समाज होने के कारण शारीरिक परिश्रम करके जीवन यापन को तवाज्जू दी गई। जैसे कि खेती करना, मजूरी करना, भार ढोना आदि। हर वो काम जिसमें ज्यादा बल की जरूरत होती हैं। आर्थिक रूप से कमज़ोर होने के कारण अच्छे स्कूलों को अफोर्ड नहीं कर सकते। आदिवासी समाज के मैक्सिमम बच्चों का एडमिशन सरकारी स्कूलों में करा दी जाती है। सरकारी स्कूलों का पढ़ाई का स्तर क्या है हम सभी को पता है। इसमें किसकी गलती है उसमें नहीं जाना चाहता। चुकीं हम पढ़ाई में खर्च नहीं करते , इसीलिए इसकी शुद्धि भी नहीं लेते। हमने तो बच्चे का एडमिशन करा करके अपने जिम्मेवारी से मुक्ति पा लिया। बच्चे का पढ़ाई लिखाई कैसे चल रही है इसका खबर भी नहीं लेते।  समय के साथ जरूरतें भी बढ़ती है। शारीरिक श्रम करके एक अकेला या परिवार उतना नहीं कमा पाता। ज्यादा कमाने के लिए ज्यादा संख्या और ज्यादा शारीरिक बल की आवश्यकता होती हैं। फिर क्या बच्चे भी श्रम कार्य में उतर जाते हैं। और फिर बाहर के प्रदेशों म...