🛡️🩸WBC (White Blood Cells) हमें बीमारियों से कैसे बचाती हैं? समझिए सरल भाषा में 👇 🔍दुश्मन की पहचान (Recognition) जब कोई बैक्टीरिया, वायरस, फंगस या परजीवी शरीर में घुसता है तो WBC उन्हें तुरंत पहचान लेती हैं कि यह अपने शरीर का हिस्सा नहीं है। 🚨WBC एक सिग्नल देती हैं । उस जगह सूजन (Inflammation) आती है। खून की सप्लाई बढ़ती है, और ज्यादा WBC वहाँ पहुँचती हैं।इसलिए चोट या इन्फेक्शन में जगह लाल और गर्म हो जाती हैं। 🍽️ दुश्मन को खा जाना कुछ WBC बीमारी पैदा करने वाले माइक्रोब्स को घेरकर निगल लेती हैं। 🎯एंटीबॉडी बनाना कुछ खास WBC (B-Cells) एंटीबॉडी बनाती हैं। ये एंटीबॉडी वायरस/बैक्टीरिया पर चिपककर उन्हें कमजोर या नष्ट कर देती हैं। 👉 यही कारण है कि वैक्सीन काम करती है। 🧠 याद रखना कुछ WBC उस बीमारी को याद रखती हैं। अगली बार वही बीमारी आए तो शरीर बहुत तेजी से लड़ता है बीमारी गंभीर नहीं बनती । ➡️ इसे कहते हैं इम्युनिटी (Immunity)
सरना बिल्ली का मतलब ज्ञान के उस दीपक से है जो समाज में फैले अज्ञानता के अँधेरे को ज्योतिर्मय करता है और ज्ञान के प्रकाश को फैलता है I