सच सुनने की हिम्मत है? अगर मैं बोलूं खाना आप अपनी मर्जी से नहीं खाते। आपके पेट के बैक्टीरिया आपको खिला रहे हैं। क्या कहेंगे आप । यह है ना विचित्र बात।
“कभी ऐसा हुआ है…
खाना खाने के बाद भी मीठा खाने का मन करता है?
रात को अचानक मैगी या चिप्स की craving होने लगती है?
चाय के साथ अपने-आप बिस्किट चाहिए होता है? TV देखते-देखते बिना सोचे कुछ न कुछ खाते रहते हैं? बाहर का खाना देखकर भूख लग जाती है, भले पेट भरा हो? 🍔
ये आपकी कमजोरी नहीं है…
आपके पेट में करोड़ों बैक्टीरिया रहते हैं—जिन्हें हम Gut Microbiome कहते हैं। और ये आपके दिमाग से सीधे बात करते हैं—जिसे कहते हैं Gut-Brain Axis। इस का मतलब पेट और दिमाग के बीच का सीधा कनेक्शन।
यह gut माइक्रोबायोम signals भेजते हैं—
‘मुझे शुगर चाहिए!’ मुझे जंक food चाहिए!’
लेकिन सुनिए… पूरा control इनके पास नहीं है!
सिर्फ 10–20% cravings इनसे आती हैं…
बाकी control आपका दिमाग और आपकी आदतें करती हैं।
अब ध्यान से सुनो…
आप जो कुछ भी खाते हैं… वही बैक्टीरिया बनाते हैं…
और फिर वही बैक्टीरिया… आपको वही खाने के लिए मजबूर करते हैं।
तो अगर गेम जीतना है…
तो अपना खाना बदलो!
अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाओ…
और अपनी cravings को अपने कंट्रोल में लाओ।
अब सच बताओ…
control आपके हाथ में है… या किसी और के? 😏
जागरूक रहिए… वरना अगली क्रेविंग्स भी आपकी नहीं होगी!” 🚀
टिप्पणियाँ