21 अप्रैल 2022

मनोरम झलकियां प्राकृतिक पर्व सरहुल की

ASSRB द्वारा प्राकृतिक पर्व सरहुल मानने का  नायाब तरीका

पहान बाबा द्वारा पूजा अर्चना


ASSRB सैनिकों द्वारा बनाया गया एक चैरिटेबल ट्रस्ट है। सेवारत और सेवानिवृत सैनिक इसके सदस्य है। सैनिक जिस कर्तव्य परायणत ,अनुशासन , कर्मनिष्ठता और मनोयोग से देश की सेवा में अपने बहुमूल्य समय देते है उसी तर्ज पर सामाजिक कल्याण का काम करना चाहते है। इस तरह के भावनाओं का उद्गमन अपने आप में अनूठा है।

मुख्य अतिथि श्री जितबहान उरांव (DSP)


मैं आप को एक बात से अवगत कराना चाहूंगा कि सरहुल पर्व आदिवासियों का सबसे बड़ा प्राकृतिक पर्व है। यह पर्व तब मनाया जाता है जब पृथ्वी हरियाली का आवरण ओ‌‌ढ़ रही होती है। रंग बिरंगी फूलों से सज रही होती है। यूं कहें की नया रूप धारण कर रही होती है। यही मौसम भारतीय आदिवासियों का नया साल का होता है। प्रकृति के बिना इस पृथ्वी पर मनुष्य जाति का अस्तित्व संभव नहीं है। आदिवासी समाज इस को बखूबी समझती है। इसीलिए प्रकृति के संरक्षण संवर्धन और उनके पोषित के लिए यह त्यौहार मनाया जाता है।

मंच में मुख्य और विशिष्ट अतिथि गन






ASSRB इस पर्व को एक कदम और आगे ले गई । समाज में जितने भी सेवानिवृत सैनिक हैं उनको आमंत्रित किया और उन्हें उचित मंच देकर सम्मानित किया और सामाजिक उत्थान के लिए योद्धा तैयार किया। 
सेवानिवृत्त सैनिक एवं केंद्रीय अध्यक्ष



गांव में जितने भी पहान , पनभरा , पुजार और मुखिया है उन्हे आमंत्रित करके सम्मानित किया और सामाजिक विकास में समन्वय स्थापित करने की कोशिश की।

जितने भी शाहिद परिवार हैं उनको आमंत्रित किया । जिन्होंने देश की सेवा में अपने हीरे को खोया है । सम्मानित करके उन्हें यह एहसास दिलाया कि हम हमेशा आप के साथ खड़े हैं।
शहीद परिवारों को सम्मानित करते हुए (1)डॉ लक्ष्मण उरांव(2) पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित श्री मुकुंद नायक (3) शौर्य चक्र विजेता कर्मदेव उरांव (4) पदम् श्री मधुमंसुरी हंसमुख (5) अध्यक्ष सहयोग समिति बेड़ो (6)ASSRB संस्थापक सदस्य रमेश उरांव (7) केंद्रीय अध्यक्ष भाजू एक्का ASSRB



पढ़ाई में जितने भी बच्चे अव्वल हैं उन्हें पुरस्कृत करके 
प्रोत्साहित किया ।
रात्रि पाठशाला के शिक्षक एवंASSRB सदस्य

पारंपरिक वेशभूषा में सुंदर सांस्कृतिक नाच का प्रदर्शन





लेखन कार्य अगले इवेंट तक स्थगित।


12 अप्रैल 2022

धीमे चलें पर पिछड़े नहीं

 
जय धर्मेश                                    जय चाला

हम सबकी अक्सर कम मेहनत करके कम समय में अधिक धनवान होने की चाह  होती है । लेकिन हकीकत में ऐसा बिलकुल भी नही होता । इसके लिए हमें  छोटे छोटे सार्थक काम निरंतरता के साथ प्रतिदिन करना पड़ता है । साथ में जरुरत के हिसाब से इसमें समय समय पर  सुधार भी करते रहना पड़ता है । तब जाकर हम कहीं  स्थायी और मनचाही बड़ी सफलता हासिल कर सकते है ।

किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम शुरू में ही बहुत ज्यादा जोर लगा देते हैं। लक्ष्य प्राप्त होने से पहले ही थक जाते हैं। एनर्जी को रिस्टोर करने के लिए काम को छोड़कर रुक जाते हैं। इस प्रक्रिया में टाइम की बर्बादी होती है। योजनाबद्ध तरीके से काम करने वाला हमारा प्रतिद्वंदी हम से आगे निकल जाता है। हम पीछे ही रह जाते हैं । शुरुआत धीमी ही क्यों ना हो लेकिन निरंतरता बनाए रखना बहुत जरूरी है।

लेकिन कई बार लक्ष्य प्राप्ति का ये रास्ता काफी लम्बा और थका देने वाली होती है। हमारा जो लक्ष्य निर्धारित होता है वह भी भूमिल प्रतीत होते जान पड़ता है।हम भी शिथिल होने लग जाते है। परन्तु यही वह समय है जहाँ हमें मजबूती के साथ हर एक कदम मंजिल की ओर निरंतरता के साथ बिना रुके आगे बढते रहना होता है ।  आगे बढने की जो  गति है, धीमी ही क्यों ना हो , चलेगा । निरंतरता तो है ना, वही बड़ी बात है । सही मायने में देखा जाये तो, यही वो तरीका है जो हमें निर्धारित लक्ष्य के साथ जोड़े रखता है और हमें पिछड़ने नही देता ।


स्थायी परिवर्तन या बदलाव का सबसे सही तरीका होता है धीमी गति  और निरंतरता । कोई भी काम अधीरता के साथ कभी नही करना चाहिए । इसीलिए कहा भी जाता है ना कि जल्दी का काम शैतान का । जल्दी बाजी में हम कार्य की सरलता को जटिल कर देते है। जल्द बाज़ी के कारण कार्य  की जटिलता बढ़ जाती है। और इनसे होने वाला नुकशान भी काफी बढ़ जाता है। इतनी जटिल और नुकशान दायी तो जब समस्या पैदा हुई थी तब भी नही थी जितना कि हमारा अधीरता और जल्दबाज़ी के कारण हुई ।


कार्यकुशलता और क्रियाशीलता दोनों ही सुनने में एक समान लगते हैं। लेकिन दोनों ही में बहुत ही ज्यादा अंतर है। कार्य कुशलता से हमें यह विदित होता है कि कोई व्यक्ति किसी कार्य विशेष को करने में कितना निपुण है। 

क्रियाशीलता से हमें किसी कार्य विशेष के किए जाने की निरंतरता को बताती है। 

कोई व्यक्ति कार्य विशेष को करने में कार्य कुशल हो तो सकता है मगर जरूरी नहीं है कि वह क्रियाशील भी हो। अक्सर कार्य कुशल लोग यह सोचते हैं कि इस काम को करना तो मेरे बाएं हाथ का काम है। अभी नहीं कर पाए तो कोई बात नहीं। इसको तो कभी भी किया जा सकता है इसी चक्कर में वह इस काम को कल पर टालते रहता है। क्रियाशीलता के अभाव में उनकी कार्य कुशलता पर असर पड़ने लगता है। 

ठीक इसके उलट अगर कोई व्यक्ति कार्य कुशल ना भी हो। यदि वह क्रियाशील है तो वह कार्य विशेष पर कार्य कुशलता हासिल कर सकता है । 

आपने यह कहानी तो सुनी ही होगी। किस तरह दौड़ में कुशल दंभी खरगोश क्रियाशीलता या निरंतरता के अभाव में दौड़ की प्रतियोगिता में हार जाता है और दौड़ में धीमी और कमजोर कछुआ निरंतरता या क्रियाशीलता के कारण दौड़ में कुशल नहीं होते हुए भी दौड़ के प्रतियोगिता में तेज खरगोश को भी जीत लिया। 

इससे यही साबित होता है कि कार्यकुशलता और क्रियाशीलता में गहरा संबंध है। अगर आप में क्रियाशीलता है तो कार्य कुशलता हासिल की जा सकती है। किसी काम को बार बार किए जाने पर वह हमारी आदत में शुमार हो जाती है। अगर हम किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति का सपना देख रहे हैं तो हमें कार्य कुशलता के साथ क्रियाशील भी होना पड़ेगा।




05 अप्रैल 2022

जैसा देश वैसा भेष


परिवेश का असर

हम सभी को यह पता है कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। हम सभी एक व्यवस्थित शांतिपूर्ण और सभ्य समाज में रहना पसंद करते हैं। समाज में हम अपने दोस्तों रिश्तेदारों करीबियों और अपने परिवार वालों के साथ सामंजस्य के साथ रहते हैं। हमारे व्यक्तित्व के निर्माण में इन्हीं लोगों के प्रभावों का बहुत बड़ी भूमिका होती है। हम जिस तरह के समाज यह परिवेश से आते हैं उसका असर हमारे व्यक्तित्व में पड़ता है। अगर हमारा संपर्क अच्छे लोगों से होगा तो अच्छा ही असर हम पर भी पड़ेगा। बुरे लोगों से होगा तो बुरा असर पड़ेगा।
बहुत बार अपने करीबियों की उम्मीदों के दबाव के कारण हमारे अंदर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह के दृष्टिकोण विकसित होते हैं।

माहौल के अनुरूप रहने की आदत

हमारे अंदर स्वाभाविक तौर पर माहौल के अनुरूप रहने की आदत होती है। अक्सर हम अपनी पहचान अपने आसपास के लोगों के पहचान से ही जोड़ कर रखना पसंद करते हैं। यह हमें मानसिक सुरक्षा की अनुभूति का एहसास कराता है।समाज के साथ में जुड़कर रहने की हमारी हमेशा से ही यही प्रवृत्ति रही है। हम हमेशा से ही अपने समाज से प्रभावित होते हैं या तो उन्हें प्रभावित करते रहे हैं। एक दूसरे पर हमेशा इसका असर पड़ता ही है।

खाना खाते समय हम अक्सर अपने साथ दिन भर में घटित घटनाओं का चर्चा करते हैं। अगर हम अपने घर से दूर हैं तो अपने परिवार वालों को फोन करते हैं। अपने काम या स्कूल कॉलेजों से लौटने के बाद अक्सर हम अपने दोस्त यारों से बातें करते हैं या कोई संदेश भेजते हैं। इन सोशलाइजिंग जुड़ावों के माध्यम से हम एक दूसरे से प्रभावित होते है। हमारा जुड़ाव जिन जिन लोगों से जितना अधिक होगा उन उन लोगों का नेगेटिव या पॉजिटिव चीजों का प्रभाव का असर उतना ही अधिक होगा।  यही भूमिका हम भी उनके जीवन में निभाते हैं।

हमे प्रभावित करने वाले लोग

इसीलिए किसी ने सच ही कहा है कि हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सबसे ज्यादा हमारे करीबी ही होते हैं।ये या तो हमारे दोस्त हो सकते हैं। यह हमारे परिवार वाले हो सकते हैं । या फिर हमारा परिवेश हो सकता है।मनुष्य की प्रवृत्ति भी हमेशा नकल करके अनुसरण करने की ही रही है।

 सच में अगर देखा जाए तो हम कोई नया आदत या काम को निर्माण नहीं करते हैं। हम उन्हीं कामों या आदतों का अनुसरण करते हैं जो हमारे आसपास में हमेशा से होता रहा है।

उदाहरण के तौर पर हम यह कह सकते हैं की यदि हमारे घर में किसी खेल विशेष या काम को लेकर झुकाव है। स्वाभाविक तौर पर हमारा भी झुका उस काम या खेल के प्रति होगा। बहुत बार तो ऐसा भी होता है कि हम किसी काम विशेष  आदत का अनुसरण करते चले जाते हैं और इसका हमें एहसास भी नहीं होता। यह सब चीजें हमें बोझ भी  नहीं कराती।

प्रभावित करने वाले मुख्यतः तीन तरह के ही लोग होते हैं।

सबसे पहला तो हमारा करीबी दोस्त यार या परिवार के ही लोग होते हैं। क्योंकि सबसे पहले उन्हीं को देख कर के ही हम उनके जैसा खाना पीना, रहना सहना ,बोल चाल, पढ़ना लिखना, सीख दे हैं। बहुत बार हम उनको प्रभावित करते हैं या हम उनसे प्रभावित होते हैं। यह प्रक्रिया हमेशा लगा ही रहता है।

दूसरा ऐसे अनजान लोग जिनको कि हम जानते तक नहीं है।

अनजान लोगों से हम कैसे प्रभावित होते हैं चलिए मैं आपको बताता हूं। मान लीजिए हमें ऑनलाइन शॉपिंग करनी है और उस प्रोडक्ट के बारे में हमें ज्यादा कुछ जानकारी भी नहीं है। यहां काम आती है उन अनजान लोगों की रिव्यूज जो या तो उस प्रोडक्ट के जानकार होते हैं या फिर उस प्रोडक्ट को कभी ना कभी यूज किए हुए होते हैं।


03 अप्रैल 2022

स्वयं को जीतना दुनिया जीतने के बराबर


हमारे जीवन में बहुत बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है कि जिसमें किसी एक समस्या का समाधान  दूसरी समस्या को जन्म देती है।

लेकिन दूसरी समस्या का समाधान पहली समस्या को फिर वापस ला देती है।

जैसे कि हम अपने जीवन में किसी काम की विफलता के कारण तनाव में रहने लगते है। उस तनाव को दूर करने के लिए हम नशीली चीजों का इस्तेमाल करना शुरू कर देते है। नशीली पदार्थों के लगातार इस्तेमाल से उसका बुरा असर हमारे शरीर और रोज़मर्रा के जीवन में पड़ने लगता है। यह देखकर हम और तनाव में आ जाते है। 

 जैसे हम टीवी देखते हुए सुस्ताने लग जाते है। फिर कुछ और ना कर पाने की स्थिति में और टीवी देखने लग जाते है। इसी तरह अनेकों उदाहरण है कि किस तरह हम जाने अंजाने में ही समस्याओं के जाल में फंसते चले जाते हैं ।

 

 पर काम आता है आत्मनियंत्रण(Self-control) । लेकिन लंबे समय तक अपने आप को self-control में रखना संभव नहीं है । ये लंबे समय तक काम नहीं करती । दीर्घकालीन परिणामों के लिए हमें सुनियोजित तरीकों को अपनाने की जरूरत होती है। क्योंकि हर बार हम अपनी इच्छा शक्ति पर काबू नहीं रख पाएंगे। हम अपनी बुरी आदतों को रोक तो सकते है लेकिन हमेशा के लिए उसे भूल जाना संभव नहीं है। वैसे भी अनिश्चितता वाले इस जीवन में समस्याएं तो हमेशा लगातार आते ही रहेंगी। हम कोई संत तो है नहीं कि हर स्थिति में शांत रह जाए। समस्याओं का असर तो जीवन में पड़ना ही है। नकारात्मक माहौल में लगातार अपने आप को सकारात्मक बनाए रखना अपने आप में एक बहुत बड़ी चुनौती है। इसके लिए बेहतर यही होगा कि नकारात्मक संकेत के उठने से पहले ही उसे जड़ से समाप्त किया जाए।

जैसे कि फोन में आ रही  बार-बार के नोटिफिकेशन से हमारा ध्यान भंग हो रहा है तो बेहतर यही होगा कि कुछ समय के लिए हम फोन को ही अपने आप से दूर रखते दें। अगर हमारा अधिकतर समय टीवी देखने में ही बर्बाद हो रहा है तो बेहतर यही होगा की टीवी को ही अपने बेडरूम से हटा दें। इससे होगा क्या कि हमारा ज्यादातर समय किसी रचनात्मक कार्य विशेष को करने में ही व्यतीत होगा। इस छोटे बदलाव से हमारे रोजमर्रा के जीवन में बहुत बड़ा फर्क देखने को मिलेगा।और हम अपने ऊर्जा और अपने बहुमूल्य समय का ज्यादातर हिस्सा अपने वातावरण को बदलने में लगा देंगे।


अपने आप को जीत लेना दुनिया को जीत लेने के बराबर है।हमें अपनी सारा ध्यान और सारी शक्ति अपने आप को बदलने में लगा देनी चाहिए।  ध्यान देने वाली बात यह भी है कि हम अपना आवश्यक काम को करते तो हैं लेकिन अपना पसंदीदा शौक़ को भी छोड़ना नहीं चाहते। व्यवसाय कार्य करना जरूरत है लेकिन गाना सुनना अपना शौक। तो हम अपना काम करते हुए भी हेडफोन में गाना सुन सकते हैं। हम अपना जरूरी के काम तो करना चाहते हैं मगर अपना पसंदीदा खेल ,मूवी या प्रोग्राम भी देखना पसंद करते हैं। तो हमें एक ऐसे स्ट्रेटजी बनाने की जरूरत महसूस होती है जिससे कि अपना जरूरी काम भी हो जाए और साथ में अपना शौक भी पूरा हो जाए। प्रोडक्टिविटी में कोई भी असर ना पड़े। काम करने का यह तरीका कभी भी फेल नहीं होता। हम अपने आप को प्रलोभन भी दिए और अपना कार्य भी सिद्ध हो गया। किस तरह से हम अपनी जरूरत और पसंद को क्रमबद्ध करके आसानी से कर सकते हैं । इसी को कहते हैं एक तीर से दो निशान। 


लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि कुछ काम ऐसे भी होते हैं जिसको कि अकेले करने में ही भलाई है।

स्थिति और समय की मांग के अनुसार अपने नियम खुद बनाए जाने की जरूरत होती है। कसरत करना हमारा जरूरत। सोशल मीडिया अपडेट करना हमारा शौक। 10 मिनट के लिए एक्सरसाइज करें। रिलैक्सेशन के टाइम में सोशल मीडिया अपडेट करें। इसी तरह से सैकड़ों उदाहरण है जिसको कि हम सामंजस्य स्थापित कर के साथ-साथ कर सकते हैं। जिसशौक को पूरा करने के लिए हमें समय निकालने की जरूरत पड़ती थी अब वह ऐसे ही पूरा हो रहे हैं। इस तरह से हम जरूरत और पसंद को आपस में जोड़ देते हैं तो अपना जीवन कितना सरल और आसान हो जाता है। ये सभी जीवन में अपनाई जाने वाली बेहतरीन बातें है । आज को सुधारो कल अपने आप सुधर जाएगी। क्योंकि कल, आज ही लिखी जाती है। छोटी सी सुधार का चाहे वह अच्छा हो या बुरा उसका असर कालांतर में हमारे जीवन में पड़ता जरूर है। यह किसी भी क्षेत्र में हो सकती है। समय के मांग के अनुसार अपने अंदर आवश्यक बदलाव नहीं कर के समय को हम खुद ही अपना दुश्मन बना बैठते हैं। क्योंकि कहा भी जाता है ना हम जैसे होते हैं दुनिया भी हमें वैसे ही नजर आती है। नजरिया बदला, दुनिया बदली । 


धन्यवाद






26 फ़रवरी 2022

विनती, भजन, प्रार्थना की महिमा

प्रार्थना के औजार के रूप में हम गीत,संगीत,भजन, मंत्र, ध्यान, मनन,जाप, मौन आदि का उपयोग करते है।

ब्रह्मांड की असीम शक्ति से जुड़ने की प्रक्रिया है प्रार्थना। प्रार्थना हमें परम शक्ति के समीप महसूस कराती है। प्रार्थना हमें परम शांति, संतुष्टि, प्रबुद्धता और संपूर्णता की अनुभूति दिलाती है।


 प्रार्थना मनुष्य की स्वभाव बदलने की प्रक्रिया है। शक्ति के असीम सागर से कुछ ऊर्जा प्राप्त करने की प्रक्रिया है प्रार्थना । विनम्रता पूर्वक या इमानदारी से दूसरे पक्ष से कुछ प्रदान करने को कहना है प्रार्थना।

प्रार्थना में हम संपूर्ण रूप से अपने आप को सुपर पावर के आगे समर्पित कर देते हैं। 

समर्पण का भाव है प्रार्थना।

अलौकिक शक्ति से जुड़ना है प्रार्थना।

ईश्वर से अपने मन और हृदय की बात कहना है प्रार्थना।

प्रार्थना के माध्यम से हम अपने या दूसरों की इच्छा पूर्ति का प्रयास करते हैं।

जब हम भगवान से बात करते हैं तो हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले शब्द , गीत,भजन ,मंत्र,ध्यान, मनन और जाप ये सब प्रार्थना है।

प्रार्थना मनुष्य और ईश्वर के बीच आध्यात्मिक संचार का माध्यम है।

प्रार्थना ईश्वर सेवा का ही एक रूप है।

प्रार्थना ईश्वर के उस कार्य के लिए अभिवादन है जो हमारे लिए किया है।

प्रार्थना उन सभी कार्यों का समाधान है जिसको की हम कभी समझ ही नहीं पाते ।

प्रार्थना ईश्वर के साथ कम्युनिकेशन का तरीका है।

प्रार्थना एक अनुरोध है हमारी ओर से ।

प्रार्थना एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा हम आत्मा को परमात्मा से जोड़ते हैं।

प्रार्थना कोई भौतिक चीजों को प्राप्त करने का साधन तो बिल्कुल ही नहीं है। प्रार्थना के द्वारा हम भौतिक चीजों को प्राप्त करने वाली आवश्यक मानवीय गुणों को प्राप्त कर सकते है । जैसे कि आत्म बिस्वास, लगनशीलता,निर्भीकता, बौद्धिक संपन्नता, खुशहाली, संयमित जीवन चर्या, परम शांति और सुख की अनुभूति और अर्थोपार्जन के उचित तरीके।


जब हम प्रार्थना करते हैं तो यह स्वीकार करते हैं कि कोई तो है जिसके इसारे मात्र से इस दुनिया का संचालन हो रहा है । कोई तो है जिसके पास समूचे ब्रह्मांड का बटन है ।


भगवान से प्रार्थना करना एक बच्चे की अपने पिता के साथ बातचीत की तरह है। एक बच्चे के लिए अपने पिता से अपनी जरूरत की चीजें मांगना स्वाभाविक है।




17 फ़रवरी 2022

लक्ष्य प्राप्ति के प्रोसेस को याद रखें लक्ष्य को नहीं

यह सुनने में बड़ा अटपटा लगता है कि कोई लक्ष्य तय कर के ,लक्ष्य को ही भूल जाएं।यह बातें इसीलिए कहीं गई है क्योंकि जब कभी भी हम अपना लक्ष्य को हासिल कर लेते हैं। उसके बाद में हम काम ना भी करें तो क्या फर्क पड़ने वाला है। हमें तो अचीवमेंट मिल चुका ना।
इसे हम ऐसे समझते हैं। हम एक चुस्त-दुरुस्त तंदुरुस्त बॉडी पाने का लक्ष्य तय करते हैं। उस लक्ष्य के अनुरूप काम करना भी शुरू कर देते हैं।महीनों या सालों की मेहनत के बाद वह मनोवांछित परिणाम हमें मिल भी जाती है। इच्छित परिणाम की प्राप्ति के उपरांत हम थोड़े ढीले पड़ जाते हैं । उस प्रोसेस या तरीके को भूल जाते हैं जिसका अनुसरण करते हुए इच्छित फल की प्राप्ति करते हैं। इसीलिए यहां पर इस बात पर जोर देकर कहीं गई है कि,लक्ष्य को भूल कर उस प्रोसेस पर ध्यान दें जिसकी वजह से हमारे जीवन में आमूलचूल परिवर्तन  आ रही है ।

 लक्ष्य से वह परिणाम है जिसे कि हम सभी पाना चाहते हैं। और व्यवस्था वह प्रक्रिया  या तरीका है जिसकी वजह से हम सफलता की ओर ले अग्रसर होते हैं।
  
इसको हम एक उदाहरण से समझते हैं। रेस में भागने वाले सभी खिलाड़ी का एक ही लक्ष्य होता है जीतना। 
लेकिन जीतता तो वही है जिसने लगातार इसकी अभ्यास की हो,और जिसका दौड़ने का तरीका सही हो।

 हमें अक्सर लगता है कि नतीजा सही हो। जब की समस्या नतीजे नहीं है। समस्या वह कार्यप्रणाली है जो हमें इस तरह के नतीजे तक लाए हैं।बेहतरी के लिए सुधार करना है तो उस व्यवस्था के स्तर तक आप को सुधार करना होगा।
 इनपुट में सुधार करना होगा, परिणाम खुद ब खुद सुधर जाएगा। यह व्यवहार की ही ताकत है कि एक समय में एक कदम परिवर्तन लाते हैं। और यह परिवर्तन हमारे जीवन का हिस्सा बन जाए। आपका व्यवहार ही एक दिन आपका पहचान बन जाता है।

हम अपने बारे में जिस तरह से सालों तक सोचते रहते हैं । हम उसी तरह से बनते भी जाते हैं।
जैसे कि हम अक्सर बोलते है । अरे भाई हमें तो यह याद नहीं रहता । मैं तो हमेशा लेट हो जाता हूं । हमसे यह तो बिल्कुल नहीं होगा ।यह काम तो बहुत कठिन है।
 यह सब कुछ अपने आप को मानसिक सांचे में ढालने जैसा है। यह वह कहानी है जिसको कि आप वर्षों से रची है ।और हालात अब यह है कि अब इसी को सच मान बैठे हैं।इसी के चलते एक समय बाद हम इन सब कामों को करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। हमें यह चीज माननी पड़ेगी कि हमारे आदतों से ही हमारी पहचान होती है। हम पहले से ही तय धारणाओं के साथ पैदा तो नहीं होते हैं। आज हम जो कुछ भी मानते हैं, वे हालात और अनुभव के आधार पर हमने सीखा है।

जितनी ज्यादा हम अपना व्यवहार दोहराएंगे उतनी ही तेजी से उस पहचान से आप जुड़ते जाएंगे। हम कौन हैं ? इसे बदलने का सबसे सही और आसान तरीका है कि हम जो कुछ भी करते हैं ।उसे हम बदलने का कोशिश करें। बहुत ही छोटे इकाई से शुरू करें।

रोज एक पेज लिखने से हम लेखक बन जाते हैं। रोज तेज दौड़ने से  एथलीट बन जाते हैं । रोज गाने से एक अच्छा गायक बन जाते हैं।  रोज  चित्रकारी करने से पेंटर। हमें सीखना होगा कि प्रत्येक दिन एक प्रतिशत अच्छा करके एक साल में हम कितना प्रतिशत सीख जाएंगे। 
अपनी बुरी आदतों को छोड़े और अच्छे लोगों से जुड़े रहे।आदतों को बदलते समय जो ज्यादातर गलतियां होती हैं , उससे बचने का प्रयास करें। प्रेरणा और इच्छाशक्ति की कमी को दूर करें। एक मजबूत पहचान विकसित करें ।खुद पर विश्वास करें। नई आदतों के लिए समय निकालें। 
सफलता को आसान बनाने के लिए अपने परिवेश को डिजाइन करें। बड़े परिणाम देने वाले छोटे और आसान बदलाव करें।इन सब को करते हुए रास्ते से थोड़ा सा इधर उधर भी हो जाए तो पुनः अपने पटरी पर वापस चले आए। इससे भी ज्यादा इंपॉर्टेंट चीज है जो चीज भी आप सीख रहे हैं उसको अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाएं।

धन्यवाद

07 फ़रवरी 2022

बड़े बदलाव की शुरुवात छोटी बदलाव से होती है

   ड़े बदलाव की शुरुवात छोटी -छोटी बदलाव से ही होती है। आप कितना भी कुछ भी चाहते हो,लेकिन आपके भविष्य को आकार वही चीजें देंगी , जिन्हें आप निरंतरता के साथ करते हैं। अच्छी आदतें हमें अपनी मंजिल तक पहुंचा सकती हैं।  वही हमारे अंदर बसी कुछ बुरी आदतें हमें एक ही जगह पर अटकाए रहती है और अधूरे रहने पर मजबूर करती हैं। छोटे छोटे सकारात्मक बदलाव हमें असाधारण परिणाम देती है। हम बहुत ही मामूली से मामूली बातों पर ध्यान लगाकर उन्हें अपने जीवन में डाल सकते हैं 
अगर यदि हमें अपनी आदतों को बदलने में परेशानी हो रही है, तो ये हमारी समस्या नहीं है। समस्या है, हमारी सिस्टम का जो हम बनाए रखे है । खुद को बदलना तो चाहते है पर बदलाव का तरीका गलत है ।बदलाव का एक  बेसिक नियम होता है ।इसको हम एक उदाहरण से समझते हैं।
जैसे कि हम एक हेल्थी बॉडी पाने की कामना करते हैं।
इसके लिए हमें एक संयमित जीवन चर्या को अपनाना होगा।.हमें प्रत्येक दिन व्यायाम करना होगी।.बैलेंस डाइट लेनी होगी।.पर्याप्त.मात्रा में पानी पीना होगा।.योगा मेडिटेशन करना होगा।.नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करानी होगी।.रात में अच्छी नींद लेनी होगी।.शराब एवं धूम्रपान का इस्तेमाल नहीं करना होगा।.जहां तक पॉसिबल हो घर का खाना खाना होगा।.खाने की अच्छी आदतें विकसित करनी होगी।
इच्छित फल की प्राप्ति के लिए छोटी-छोटी आदतों की श्रंखला को हमें चरणबद्ध तरीके से फॉलो करना होगा। हम पढ़ाई में ठीक तो होना चाहते है पर नियमित रूप से सेल्फ स्टडी नहीं करते ।
 हम समाज को ठीक तो करना चाहते है मगर समस्याओं को चरण बद्ध तरीके से समझते नहीं । कोई भी बड़ी समस्या कई छोटी छोटी समस्याओं का समूह होता है। तो मतलब साफ है कि बड़ी समस्याओं को हल करने से पहले उन छोटी छोटी समस्याओं को चरणबद्ध तरीके से निरंतरता के साथ हल करना होगा। 

जानिए ChatGPT के सभी टूल्स और उनके कमाल के उपयोग

         आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिर्फ एक तकनीक नहीं, बल्कि एक जरिया बन चुका है अपने काम को स्मार्ट, तेज़ और प्रभा...